फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bus

रोडवेज बसों की वापसी शुरू, दूर होगी समस्या

Wed, 09 Mar 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
bus
रोडवेज बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। परिवहन निगम के बदायूं डिपो की बसों की चुनाव से वापसी शुरू हो गई है। बुधवार शाम तक सभी बसों के वापस आने की उम्मीद है। इसके बाद जिले के विभिन्न रूटों पर यात्रियों को हो रही समस्या दूर हो जाएगी। होली पर भी समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

बदायूं डिपो की 98 बसों को निर्वाचन आयोग ने चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहीत किया था। 37 अनुबंधित बसों की वापसी होने के बाद लोकल रूटों पर यात्रियों की समस्या काफी हद तक दूर हो गई थी, लेकिन लंबे रूटों पर अब भी यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। होली के मद्देनजर कामगारों की दूसरे राज्यों और जिलों से वापसी शुरू हो गई है। बसों की कमी होने के कारण समस्या हो रही थी। सोमवार को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का सातवां और अंतिम चरण पूरा होने के बाद मंगलवार से बसों की वापसी होने लगी है। बुधवार शाम तक सभी 61 बसों की वापसी हो जाएगी।
विज्ञापन

एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बसों की वापसी शुरू हो गई है। बुधवार शाम तक सभी बसें वापस आ जाएंगी। इसके बाद विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या में इजाफा होने के साथ यात्रियों की समस्याएं दूर हो जाएंगी। बदायूं-दिल्ली, बदायूं-फर्रुखाबाद, बदायूं-आगरा, बदायूं-बरेली रूटों पर होली के मद्देनजर अतिरिक्त बसों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed