फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bunch cable broke and fell in Siklapur, people narrowly escaped

Bareilly News: सिकलापुर में टूटकर गिरा बंच केबल, बाल-बाल बचे लोग

Sat, 03 Aug 2024 07:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Bunch cable broke and fell in Siklapur, people narrowly escaped
बरेली। सिकलापुर में शुक्रवार दोपहर दो बजे बंच केबल जलकर गिरने से नीचे खड़े लोग बाल-बाल बच गए। जिस स्थान पर बंच केबल गिरा वहां पर दो स्कूटी भी खड़ी थीं। वह भी बाल-बाल बच गईं। एक दुकान का तिरपाल जल गया। आसपास खड़े लोगों ने खुद को भागकर बचाया।
विज्ञापन

सिकलापुर में यादव डेयरी की ओर जाने वाली गली के पास तीन दिन पहले भी बंच केबल जल गया था। यहां आसपास कई दुकानें होने के कारण भीड़ रहती है। शुक्रवार दोपहर दो बजे दुकानों के पास कई लोग खड़े थे। अचानक बंच केबल में फॉल्ट हुआ और आतिशबाजी करती हुई केबल जलकर जमीन पर गिर गया। यह देखकर आसपास के लोग भाग खड़े हुए। महेश पटेल ने बताया कि इस तरह से बंच केबल गिरने के कारण हादसा भी हाे सकता था। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। एक दुकान का तिरपाल जरूर जल गया। बंच केबल जलने के कारण सिकलापुर, यादव डेयरी वाली गली और आसपास के इलाके में तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed