फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bullies attacked house and pelted stones at night in Bareilly

बरेली में गुंडई: रात में दबंगों ने घर पर बरसाए ईंट-पत्थर, दीवार गिराई; कमरे में छिपकर परिवार ने बचाई जान

Fri, 22 Dec 2023 01:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 01:16 PM IST
सार

Bareilly News: कांकरटोला निवासी महेश चंद्र के घर में बृहस्पतिवार रात दबंगों ने धावा बोल दिया। मोहल्ले के निवासी तीन भाइयों ने किसी विवाद को लेकर उनके घर में घुसने की कोशिश की। घर की एक तरफ की दीवार तोड़ दी और जमकर पथराव किया।

विज्ञापन
Bullies attacked house and pelted stones at night in Bareilly
घटना से सहमा पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना बारादरी के कांकरटोला मोहल्ले में दबंगों ने बृहस्पतिवार रात एक मकान पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले घर में घुसने का प्रयास किया। नाकाम होने पर पथराव कर दिया। पीड़ित के मकान की दीवार गिरा दी। पीड़ित ने घटना का वीडियो बनाने के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। पीड़ित परिवार ने जान की खतरा जताते हुए थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


करीब 10 मिनट तक किया पथराव 
बारादरी थाने के कांकरटोला में महेश चंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे पड़ोस के तीन भाइयों ने उनके मकान पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने उनके घर में घुसने की कोशिश की। घर की एक तरफ की दीवार तोड़ दी और करीब 10 मिनट तक जमकर पथराव किया। इससे दहशत में आए पीड़ित परिवार ने कमरे में छिपकर खुद को बचाया। घटना से महेश का पूरा परिवार सहम गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दर्दनाक: एक साल पहले खोई बेटी, अब दो बेटे... सूना हुआ घर; बिलखते हुए बोली मां- हे रब्बा मैं की करांगी हुण
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

पथराव में महेश के बेटे को चोट आई है। उन्होंने फौरन पुलिस से शिकायत कर जान का खतरा जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर की एक दीवार टूटी पड़ी थी। हर तरफ ईंट-पत्थर बिखरे पड़े थे। पथराव से आंगन में रखे गमले व अन्य सामान टूट गया। महेश और उनके परिजनों ने मोबाइल से घटना का वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो उन्होंने पुलिस को दिखाया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed