फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bullets rained on young man for testifying in brother's murder, hand severed after death

भाई की हत्या में गवाही देने पर युवक पर बरसाईं गोलियां, मौत के बाद हाथ काटा

Sun, 07 Jun 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bullets rained on young man for testifying in brother's murder, hand severed after death
विजनेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रसुइया स्टेशन के पास दिनदहाड़े वारदात से दहल गया आसपास का इलाका
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गेहूं लेकर मिल पर उतारने जा रहा था युवक
भाई ने भागकर जान बचाई, पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर

बरेली/बिथरी चैनपुर। भाई की हत्या के मामले में गवाही देने पर हत्यारोपी और उसके साथियों ने शनिवार को एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद भी आतंक कायम करने के लिए फरसे से युवक का हाथ काटने के साथ पूरा शरीर लहूलुहान कर दिया। युवक के भाई की ओर से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
रसुइया के एफसीआई गोदाम के पास यह वारदात सुबह साढ़े नौ बजे हुई जिससे पूरा गांव दहल गया। मरने वाला 35 वर्षीय युवक विजनेश पास ही के गांव मानपुर अहियापुर का था जो अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से भाड़े पर किसी का गेहूं लेकर भाई रजनेश के साथ राजश्री मिल पर उतारने जा रहा था। रजनेश की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक रसुइया रेलवे क्रॉसिंग से आगे बढ़ते ही पीछे से बाइक पर पहुंचे उन्हीं के गांव के गयाराम के बेटे परशुराम व जीत सिंह और संतोष, अशोक व सत्येंद्र ने ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रोक लिया। ट्रैक्टर चला रहे विजनेश से मुखातिब हमलावरों ने मना करने के बावजूद गवाही देने की बात कहते हुए उस पर तमंचों से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पहली गोली लगते ही विजनेश ने ट्रैक्टर से उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन एक खेत में लगे कंटीले तारों में फंस गया। इसके बाद हमलावरों ने पास जाकर उसे और कई गोलियां मारीं। फिर उसे फरसे से भी कई जगह काट डाला।
विज्ञापन

दोपहर को घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी क्राइम रमेश भारतीय, एएसपी अभिषेक वर्मा के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। विजनेश के भाई रजनेश ने अफसरों को बताया कि उसने मौके से भागकर जान बचा ली। हमलावरों ने उसका पीछा भी नहीं किया। उसने बताया कि 29 मई 2011 को हमलावरों में से एक अशोक ने उसके भाई सत्येंद्र की भी हत्या की थी। उन लोगों ने उसके खिलाफ गवाही दी थी। तभी से अशोक के पक्ष के लोग उन्हें धमकियां दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजनेश की हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। उसके भाई ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - शैलेश पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed