फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bullet fired from the rifle of the guard who came to load cash in ATM

Bareilly News: एटीएम में कैश लोड करने आए थे कर्मचारी, तभी चली गोली... गाड़ी में लगी, मची अफरातफरी

Thu, 21 Nov 2024 02:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 02:12 PM IST
सार

बरेली के सिविल लाइंस में गांधी उद्यान के सामने निजी बैंक के एटीएम लगा है। गुरुवार सुबह कर्मचारी सुरक्षाकर्मियों के साथ एटीएम में कैश डालने आए थे, तभी किसी सुरक्षाकर्मी की राइफल से गोली चल गई। 

विज्ञापन
Bullet fired from the rifle of the guard who came to load cash in ATM
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिविल लाइंस में स्थित एटीएम में कैश वैन के साथ आए गार्ड की राइफल से अचानक फायर हो गया। यह गोली पास खड़ी एक कार में जा लगी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गोली की आवाज सुनकर थोड़ी ही देर में लोगों की काफी भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस में गांधी उद्यान के सामने निजी बैंक के एटीएम में बड़ा हादसा होने से बच गया। एटीएम में कैश लोड कराने आए गार्ड की राइफल से अचानक गोली चल गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कैश डलवाने के लिए गार्ड जैसे ही राइफल लेकर गाड़ी से उतरे, उनमें से एक गार्ड की राइफल से अचानक गोली चल गई। 
विज्ञापन


प्यार, शादी और धोखा: पति की तलाश में चेन्नई से बरेली पहुंची गर्भवती युवती, सच्चाई जानकर उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गोली पास खड़ी कार में पीछे हिस्से में घुस गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल दिनेश शर्मा ने मुआयना किया। कोतवाल का कहना है कि अभी जांच चल रही है। जांच के बाद ही तय हो सकेगा कि गार्ड की राइफल से गोली चली है या किसी अन्य व्यक्ति ने गोली चलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed