फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer was running on the constitution, public taught a lesson

Bareilly News: संविधान और आरक्षण पर चल रहा था बुलडोजर, जनता ने सबक सिखाया

Fri, 21 Jun 2024 06:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer was running on the constitution, public taught a lesson
बरेली। सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार का बुलडोजर संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र पर चलने लगा था। जनता ने चुनाव में सबक सिखाकर इसकी रफ्तार रोक दी है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पहली बार अहिल्या बाई होल्कर जयंती समारोह में हिस्सा लेने शहर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार में तो पीसीएस, एआरओ व पुलिस जैसे पेपर लीक पहले ही हो रहे थे, अब केंद्र सरकार के स्तर पर भी पेपर लीक हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाकर बेरोजगारों व नौजवानों की समस्या दूर करेगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम को लाने का दंभ भरने वाली भाजपा को अयोध्या के लोगों ने सिखा दिया कि राम को कोई नहीं लाया, वही सबको लाए हैं।
विज्ञापन


अहिल्या बाई होल्कर जयंती समारोह में की शिरकत
- सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शहर के एक बरातघर में पाल समाज की ओर से आयोजित अहिल्या बाई होल्कर जयंती समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम संयोजक नरेश कुमार पाल, विक्रांत पाल आदि ने उनका भव्य स्वागत किया। सपा के प्रदेश महासचिव विधायक अताउररहमान, जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने संबोधन किया। यहां पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला, अगम मौर्या, शुभलेश यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed