फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer runs on houses of two people including SP leader close to Azam Khan

Bareilly News: आजम खान के करीबी सपा नेता सहित दो के बरात घरों पर चला बुलडोजर

Wed, 03 Dec 2025 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 03 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on houses of two people including SP leader close to Azam Khan
बरातघर पर चले बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

बरेली। प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान और आईएमएसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के करीबी सपा नेता सरफराज वली खां और राशिद खां के दो बरात घरों पर मंगलवार को बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) का बुलडोजर गरजा। बीडीए को बुलडोजर चलाने की तैयारी में पांच घंटे लग गए। इस बीच राशिद खां के बरात घर वाले भवन की दूसरी मंजिल से विरोध कर रही महिलाओं को बाहर करने में पुलिस के पसीने छूट गए।

विज्ञापन


सरफराज वली खां के ऐवान-ए-फरहत और राशिद खां के गुड मैरिज हाॅल को ध्वस्त करने के क्रम में बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार टीम के साथ सुबह 7 बजे अपने कार्यालय पहुंच गए थे। टीम नौ बजे सूफी टोला आई, लेकिन पुलिस बल न होने से संयुक्त सचिव सीओ सिटी तृतीय के कार्यालय गए। दोपहर दो बजे दो बुलडोजर और पुलिस बल के साथ वह दोबारा आए। दोनों बरात घरों के गेट पर बुलडोजर के पहुंचते ही राशिद के घर की छत पर मौजूद महिलाएं विरोध करने लगीं। राशिद के घर की महिलाएं दूसरी मंजिल से उतरने को तैयार ही नहीं थीं। सूचना पाकर एसपी सिटी मानुष पारीक और एडीएम सिटी सौरभ दुबे मौके पर आए। कड़ी मशक्कत के बाद महिला पुलिस ने महिलाओं को बाहर निकाला। दोपहर 2:45 बजे बुलडोजर सरफराज वली खां के बरात घर ऐवान-ए-फरहत के गेट को पार कर पाया। बुलडोजर ने सबसे पहले 15 इंच मोटी बाहरी ऊंची दीवार को तोड़ा। दीवार और गेट तोड़ने में सवा तीन घंटे लग गए। इस दौरान राशिद खां के गुड मैरिज हाॅल पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अंधेरा होने पर शाम 5:30 बजे तोड़फोड़ की कार्रवाई बंद कर दी गई और बीडीए की टीम चली गई। माहौल शांत होने पर सरफराज और राशिद के परिवार की महिलाएं मलबे को देखकर रो रही थीं। संवाद
विज्ञापन


29 नवंबर की रात दिया नोटिस, मौलाना से कोई संबंध नहीं
सरफराज वली खां के बेटे सैफ वली खान ने कहा कि 29 नवंबर की रात 10 बजे नोटिस दिया गया कि आपका मैरिज हॉल एक दिसंबर को ध्वस्त कर देंगे। ऊपर की मंजिल पर परिवार के 15 सदस्य रहते हैं। मौलाना तौकीर या उनकी पार्टी से हमारा कोई निजी संबंध नहीं है। आला हजरत दरगाह से हमारा मजहबी ताल्लुकात है। राशिद खां के परिवार की आफरा खान और इसमा खान ने कहा कि मौलाना तौकीर से जबरन हमारी रिश्तेदारी जोड़ी जा रही है। हमारी बिल्डिंग व्यावसायिक ही नहीं बल्कि रिहायशी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक दिसंबर को भी तैनात थी फोर्स, नहीं हुई थी कार्रवाई
ऐवान-ए-फरहत और गुड मैरिज हाॅल पर एक दिसंबर को भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। दिनभर चर्चा रही कि बीडीए की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि बीडीए के अधिकारी और कर्मचारी दोनों में से किसी भी मैरिज हाल पर नहीं गए और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं हुई थी।


ध्वस्तीकरण तभी होता है जब निर्माण कार्य मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर किया जाता है। सरफराज वली खां और राशिद खां के निर्माण कार्य के खिलाफ जो शिकायतें मिली थीं, वह जांच में सही पाई गईं। दोनों कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। पहले दिन की कार्रवाई में दोनों मैरिज हॉल का कुछ हिस्सा ध्वस्त किया गया है, आगे की कार्रवाई बुधवार को होगी। - डॉ. मनिकंडन ए., उपाध्यक्ष बीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed