फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer runs on encroachment in Dahagawan town of Badaun

Budaun News: दहगवां कस्बे में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दुकान-मकान ढहाए, लोगों में खलबली

Sat, 16 Mar 2024 06:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Mar 2024 06:31 PM IST
सार

बदायूं के कस्बा दहगवां में शनिवार दोपहर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। सड़क चौड़ीकरण के लिए की गई कार्रवाई में 50 दुकान और मकान तोड़े गए। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से कस्बे में खलबली मची रही।

विज्ञापन
Bulldozer runs on encroachment in Dahagawan town of Badaun
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दहगवां कस्बे में शनिवार दोपहर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 50 दुकानें और मकानों पर बुलडोजर चला। इन दुकानदारों को कुछ समय पहले ही चेतावनी दे दी गई थी, जिसके तहत शनिवार को अभियान चलाया गया। करीब तीन घंटे चले इस अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों से नोंकझोक भी हुई। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। अभी भी कुछ दुकानें ढहाने को रह गई हैं। इन दुकानदारों को दो दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन


दहगवां कस्बे के बीच बाजार से रदनौल अजीजपुर शिव मिठनपुर मार्ग होकर गुजरता है। हर समय इधर से वाहनों का आना-जाना रहता है। इससे कभी-कभी बाजार में भीषण जाम लग जाता है। रास्ता इतना संकरा है कि दो वाहन एक साथ नहीं निकल सकते। इस समस्या को देखते हुए पिछले दिनों नगर पंचायत, राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग की ओर से बाजार के दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी। 
विज्ञापन


समय सीमा समाप्त होने पर चला बुलडोजर 
उनसे कह दिया गया था कि वह अपनी-अपनी दुकानें खाली कर लें। उन्हें 15 मार्च तक का समय दिया गया था। शनिवार को समय सीमा खत्म हो गई। इसके तहत शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नायब तहसीलदार अंगराज सिंह, कानून-गो सतीश कुमार शर्मा, लेखपाल जितेंद्र सिहं, नगर पंचायत से प्रदीप कुमार, देवेंद्र कुमार और चौकी प्रभारी चमन गिरि पुलिस बल के साथ बाजार में पहुंच गए। उसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया। यह देखकर तमाम दुकानदार आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने दुकानें तोड़ने का विरोध किया लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया। करीब तीन बजे तक 50 दुकानें और मकान ढहा दिए गए। अभी आठ-दस दुकानें रह गई हैं। अधिकारियों ने उन्हें दो दिन का समय दिया है। वह जल्द से जल्द दुकानें हटा लें। अन्यथा वहां भी जेसीबी चलवा दी जाएगी। यह सब अतिक्रमण हटने के बाद कुछ ही दिनों में रदनौज अजीजपुर मार्ग काफी चौड़ा हो जाएगा।



तीन माह पहले भी चली थी जेसीबी
नगर पंचायत दहगवां में करीब तीन माह पहले भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चला था। उस दौरान कई दुकानों और मकानों पर जेसीबी चलवाई गई थी। उस वक्त कुछ दुकानदारों ने समय मांग लिया था, जिससे अभियान रोक दिया गया था। शनिवार को वह समय पूरा हो गया और यह अभियान चलवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed