फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bulger activites by man

आतंकियों से संबंध की धमकी देकर अश्लीलता

Fri, 20 Aug 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
bulger activites by man
बरेली। शीशगढ़ के मोहल्ला तकिया में रहने वाले रईस अहमद के खिलाफ दूसरे समुदाय की महिला ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक उससे छेड़छाड़ करता है और विरोध करने पर आतंकियों से अपने संबंध बताकर परिवार समेत हत्या कराने की धमकी देता है। इस दहशत के चलते महिला का परिवार घर में कैद हो गया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र निवासी महिला का कहना है कि करीब दो महीने पहले रईस की पत्नी ने स्टेडियम रोड के निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। उस समय वह काफी परेशान था, जिसके चलते उन्होंने मदद कर दी। इसके बाद से ही रईस उनके पीछे पड़ गया है और बिना अनुमति उनके घर जाने लगा। पति की गैरमौजूदगी में आरोपी ने घर में घुसकर उनसे अश्लील हरकतें कीं। तब उनके पति ने उसे लताड़ लगाई और घर में न आने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद वह उनका पीछा करने लगा। महिला का आरोप है कि रईस शीशगढ़ में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाता है। 17 अगस्त को वह पार्क में बच्चों को खिला रही थी तो रईस वहां पहुंच गया। अश्लील बातें करते हुए मोबाइल नंबर मांगा और पति की गैर मौजूदगी में मिलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर वह उन्हें धमकाने लगा, कहा कि आतंकवादियों से उसके संबंध हैं। वह उसकी और पूरे परिवार की हत्या करा देगा।
विज्ञापन

पुलिस ने घर से तहरीर मंगाकर लिखी रिपोर्ट
इंस्पेक्टर प्रेमनगर शितांशु शर्मा ने बताया कि महिला ने उच्च अधिकारियों को फोन करके घटना के बारे में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि रईस के डर से उनका पूरा परिवार दहशत में है और वे लोग घर से भी नहीं निकल रहे हैं। इसके चलते उसके घर से तहरीर मंगाकर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति का क्लाइंट है आरोपी
महिला के पति बैंक में रिकवरी का काम देखते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी रईस अहमद उनका क्लाइंट था, जिसके चलते उनकी पत्नी ने उसकी मदद कर दी। रईस ने इसका गलत मतलब निकाल लिया और पत्नी से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश कर उन्हें परेशान करने लगा। काफी समझाने पर भी वह नहीं माना तो उन्होंने आईजी से शिकायत की, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed