{"_id":"5ec43b7f8ebc3e90ae67bf35","slug":"budget-of-400-crores-approved-for-the-year-2020-21-bareilly-news-bly4063070121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः वर्ष 2020-21 के लिए 400 करोड़ का बजट मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः वर्ष 2020-21 के लिए 400 करोड़ का बजट मंजूर
विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेते पार्षद।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक
विज्ञापन
शहर की कच्ची गलियों को पक्का कराने पर खर्च होंगे 50 करोड़
कोरोना संकट के मद्देनजर जलकल के बजट में दो करोड़ का इजाफा
अब सड़क पर थूकने और मास्क न लगाने पर जुर्माना वसूलेगा निगम
बरेली। नगर निगम के बोर्ड हाल में कार्यकारिणी की मंगलवार को मेयर की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए चार सौ करोड़ का बजट मंजूर किया गया। इसमें कच्ची गलियों को पक्का कराने पर फोकस किया गया है। इसके लिए 50 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई है। नगर निगम की आय में बढ़ोतरी उपायों पर भी चर्चा की गई। तय हुआ है कि मास्क न लगाने पर 250 और सड़क पर थूकने पर 300 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।चर्चा के दौरान कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए जलकल के बजट में दो करोड़ रुपये का इजाफा किया गया। ऐसा शहर में सैनिटाइजेशन के काम को बिना किसी रुकावट के कराए जाने के लिए किया गया है। माना जा रहा है कि दिसंबर तक शहर में लगातार सैनिटाइजेशन कराना पड़ सकता है। मलिन बस्तियों में सड़क निर्माण, कच्ची गलियों का पक्का कराने के लिए पिछले बजट के मुकाबले 10 करोड़ की बढ़ोत्तरी के साथ 50 करोड़ का बजट जारी किया गया। बिजली के समायोजन में 21 करोड़ के अलावा कान्हा गोशाला का बजट 50 लाख से बढ़ाकर अब दो करोड़ कर दिया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम की आय बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। इसके लिए सहायक आयुक्त अजीत कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आगे भी बैठकें की जाएंगी। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने कहा कि वह निगम के बकायेदार सरकारी विभागों से वसूली के लिए नोटिस जारी कराएंगे।
विज्ञापन