फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budget 2025 Bareilly entrepreneurs called the budget balanced visionary one

Budget 2025: आईआईए बरेली ने बजट को बताया संतुलित दूरदर्शी, कहा- मिडिल क्लास को बड़ी राहत, भविष्य पर फोकस

Sat, 01 Feb 2025 02:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Feb 2025 02:08 PM IST
सार

Budget 2025 : आईआईए बरेली चैप्टर ने आम बजट को संतुलित, अनुशासित और दूरदर्शी बताया। कहा कि सबके लिए इस बजट में कुछ न कुछ है। फोकस भविष्य और एआई को साथ लेकर चलने का है। इसके परिणाम अगले पांच सालों में दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
Budget 2025 Bareilly entrepreneurs called the budget balanced visionary one
मयूर धीरवानी, दिनेश गोयल, रजत मेहरोत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। अब 12 लाख रुपये तक की आमदनी आयकर के दायरे से बाहर होगी। बजट में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी कई प्रावधान किए गए हैं। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) बरेली चैप्टर ने बजट को बहुत संतुलित, अनुशासित और दूरदर्शी बताया। कहा कि इस बजट में सबके लिए कुछ न कुछ है। फोकस भविष्य के साथ चलने का है। एआई को साथ लेकर चलने का है। इसके परिणाम अगले पांच सालों में दिखाई देंगे। 

विज्ञापन


आईआईए बरेली चैप्टर के चेयरमैन मयूर धीरवानी ने कहा कि बहुत ही संतुलित बजट है। इनकम टैक्स को रिवाइज करने का समय दो साल से बढ़ाकर चार साल कर दिया है। एमएसएमई के लिए क्रेडिट गारंटी बढ़ाकर 10 लाख कर दी गई है। पहले पांच लाख हुआ करती थी। एक नया उद्यमी जिसके पास पहले से प्रापर्टी बनी हुई नहीं है, उसको बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट से ऐसा माहौल बनाने का प्रयास किया गया है, जिससे हर एक आदमी साथ मिलकर आगे बढ़े। सबके लिए इस बजट में कुछ न कुछ है। फोकस भविष्य के साथ चलने का है। एआई को साथ लेकर चलने का है। इसके परिणाम अगले पांच सालों में दिखाई देंगे। 
विज्ञापन





मिडिल क्लास को दी बड़ी राहत 
आईआईए बरेली चैप्टर के सचिव रजत मेहरोत्रा ने बताया कि बहुत ही अच्छा बजट आया है। मिडिल क्लास लोगों का बजट है। बजट में एमएसएमई को बहुत फायदा दिया गया है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बहुत की घोषणाएं की गई हैं। इनकम टैक्स में मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी गई। हम लोग 10 लाख की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सरकार ने 12 लाख रुपये सालाना इनकम पर आयकर छूट का एलान कर बड़ा फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) बरेली चैप्टर के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि सरकार ने आयकर में छूट देकर मिडिल क्लास के हाथ में इनकम छोड़ी है ताकि वह निवेश कर सकें। बजट में सभी इंडस्ट्रीज के लिए कल्याणकारी योजनाएं जारी की हैं। मेक इंडिया के कॉन्सेप्ट के तहत फूड प्रोसेसिंग और टॉय सेक्टर के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं। यह बहुत ही अनुशासित बजट है।



बेरोजगारों के लिए कोई घोषणा नहीं
बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि बजट से मिडिल क्लास की बल्ले बल्ले है तो सीनियर सिटीजन को भी टीडीएस में फायदा दिया गया। अगर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में भी जीएसटी कम किया जाता तो अच्छा होता लेकिन असंगठित क्षेत्र और बेरोजगारों के लिए कोई घोषणा नहीं की गई हैं। महंगाई कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। लोअर मिडिल क्लास के लिए भी कुछ किया जाना चाहिए था। इससे विषमता बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed