फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budaun police conduct a raid; family alleges robbery

Bareilly News: बदायूं पुलिस ने दी दबिश, परिवार ने लगाया लूट का आरोप

Mon, 26 Oct 2026 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Budaun police conduct a raid; family alleges robbery
गुलड़िया (बरेली)। सिरौली थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा बसंतपुर के एक घर में बदायूं जिले की पुलिस ने दबिश दी। परिवार ने वर्दीधारियों पर घर में घुस कर मारपीट और लूट का आरोप लगाकर हंगामा किया। मुख्यमंत्री पोर्टल सहित कई अधिकारियों से शिकायत कर दी।
विज्ञापन

धर्मवीर ने बताया कि दो दिन पहले आधी रात में उसके घर में 12 लोग घुस आए। सभी पुलिस की वर्दी पहने थे। उसके बड़े भाई नन्हे के बारे में पूछने लगे। उस समय धर्मवीर और नन्हे घर में नहीं थे। आरोप है कि पुलिसकर्मी धर्मवीर की पत्नी से अभद्रता कर नकदी निकाल ले गए। घर के बाहर बंधे उनके तीन पशु भी अपने वाहन में भर ले गए। धर्मवीर और उसकी पत्नी ने पहले बड़ागांव चौकी व बाद में सिरौली थाने जाकर जानकारी की, लेकिन पता न लग सका।
विज्ञापन

अब जानकारी हुई है कि धर्मवीर मुख्य रूप से बदायूं जिले के बिसौली इलाके का निवासी है। इसका एक भाई नन्हे वहां से किसी मुकदमे में वांछित है। बिसौली पुलिस उसकी तलाश में आई थी। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed