फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budaun DM orders magisterial inquiry accused Sajid encounter case

बदायूं डबल मर्डर में बड़ा अपडेट: आरोपी साजिद के एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम ने दिया आदेश

Wed, 20 Mar 2024 06:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 06:07 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं में दो बच्चों की हत्या के आरोपी साजिद को पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में मार गिराया। डीएम ने एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के लिए आदेश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कर 15 दिन में जांच आख्या मांगी गई है।

विज्ञापन
Budaun DM orders magisterial inquiry accused Sajid encounter case
डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या के आरोपी साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच होगी। डीएम मनोज कुमार ने एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के लिए आदेश दिए हैं। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कर 15 दिन में जांच आख्या मांगी है। उधर, इस हत्याकांड में नामजद साजिद के भाई जावेद का अब तक कोई पता नहीं चला है। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं। 
विज्ञापन

मठभेड़ में साजिद को लगी थीं तीन गोलियां
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साजिद के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में साजिद को तीन गोलियां लगी थी। दो गोली उसके सीने में लगी हैं और एक गोली उसके पेट में साइड में लगी है। मुख्य हत्यारोपी के पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस पीएससी मौजूद रही। उसके शव को पुलिस की सुरक्षा में ही गांव सखानू ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सखानू के कब्रिस्तान में उसकी कब्र खोदी गई। वहीं उसके शव को दफन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी घटना 
आरोपी साजिद अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू का रहने वाला था। उसकी दुकान बाबा कॉलोनी निवासी ठेकेदार विनोद ठाकुर के घर के सामने सड़क के दूसरी ओर है। वह करीब दो साल से बाबा कॉलोनी में अपनी बाल काटने की दुकान चलाता था। विनोद की पत्नी संगीता अपने मकान के निचले हिस्से में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। इसके चलते साजिद का उनके घर आना जाना भी था।

मंगलवार रात संगीता तीन बच्चों आयुष (13), अहान (6) और पीयूष (8) के साथ घर पर थीं, जबकि विनोद लखीमपुर खीरी गए हुए थे। साजिद शाम चार बजे दुकान बंद करके चला गया था। इसके बाद वह वापस आया। उसने संगीता से पत्नी की डिलीवरी के लिए रुपयों की जरूरत बताकर पांच हजार रुपये मांगे।

विज्ञापन

इसके बाद वह आयुष और अहान को लेकर छत पर चला गया, जहां चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर बच्चों की हत्या कर दी। भागते समय उसके हाथ में चाकू था। वारदात के तीन घंटे बाद पुलिस मुठभेड़ में वह मारा गया। पुलिस के मुताबिक उसने तमंचे से गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed