फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BSP declared Chhotalal Gangwar as its candidate from Bareilly lok sabha

लोकसभा चुनाव: बरेली में सियासी चक्रव्यूह भेदने के लिए बसपा का भी गंगवार दांव, छोटेलाल को बनाया प्रत्याशी

Sat, 06 Apr 2024 06:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Apr 2024 06:57 AM IST
सार

आखिरकार बरेली सीट पर बसपा ने भी अपने पत्ते खोल दिए। बसपा ने जातीय समीकरण को देखते हुए छोटेलाल गंगवार को टिकट दिया है। छोटेलाल बीते दिनों कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे, तभी से उनके नाम की चर्चाएं तेज हो गई थीं। 

विज्ञापन
BSP declared Chhotalal Gangwar as its candidate from Bareilly lok sabha
बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में बरेली सीट के सियासी चक्रव्यूह को भेदने की आस में बसपा ने भी गंगवार बिरादरी के छोटेलाल गंगवार पर दांव चला है। यह दूसरा मौका है जब बसपा की ओर से गंगवार चेहरे को बरेली के मैदान से उतारा गया है। इससे पहले वर्ष 1998 में बसपा ने एब्रान कुमार गंगवार को मैदान में उतारा था। वह दौर बसपा के प्रादुर्भव का था और पार्टी के प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। मास्टर छोटेलाल इससे पहले सपा के टिकट पर वर्ष 1999 में भाग्य आजमा चुके हैं। तब उन्हें भाजपा के संतोष गंगवार से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन


बरेली मंडल में खाता खोलने की कवायद में जुटी बसपा ने इस लोकसभा सीट से पिछड़ी जाति के चेहरे को मौका दिया है। यह दूसरा मौका है जब बसपा ने अपने समीकरण में बदलाव करते हुए गंगवार को टिकट दिया है। लंबे समय से भाजपा के संतोष गंगवार के कब्जे में रही बरेली लोकसभा सीट पर बसपा ने ज्यादातर मुस्लिम चेहरे पर ही दांव खेला है। हालांकि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण चेहरे उमेश गौतम पर भी बसपा ने भाग्य आजमाया था। वह भी महज एक लाख मत हासिल कर तीसरे नंबर पर रह गए थे।

विज्ञापन

पिछले पांच चुनावों में चार मुस्लिम चेहरों पर जताया था भरोसा 
पिछले पांच चुनाव में बसपा ने अकबर अहमद डंपी सहित चार मुस्लिम चेहरों पर भरोसा जताया था। वर्ष 2009 में कांग्रेस के प्रवीण सिंह ऐरन ने भाजपा से यह सीट छीनी थी। उस वक्त बसपा प्रत्याशी इस्लाम शाबिर ने सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार को पीछे धकेलते हुए तीसरा पायदान हासिल किया था। इससे पहले वर्ष 2004 में अकबर अहमद डंपी ने इस लोकसभा सीट पर बसपा की दमदार मौजूदगी दर्ज कराई थी।

हालांकि, वह करीब 60 हजार मतों से चुनाव हार गए थे, मगर मजबूती से चुनाव लड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचे थे। भाजपा ने आठ बार के सांसद रहे संतोष गंगवार का टिकट काटकर पूर्व विधायक छत्रपाल गंगवार को मैदान में उतारा है। ऐसे नाजुक माहौल में बसपा ने भी छोटेलाल गंगवार को रण में उतारकर मजबूत चुनौती पेश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed