फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bride was two and a half months pregnant shocking truth came out on wedding night Husband killed wife Budaun

UP: 'ढाई माह की गर्भवती थी दुल्हन', सुहागरात पर सामने आया सच, 22 जनवरी को हुई थी शादी; दूल्हे ने उठाया ये कदम

Sat, 01 Feb 2025 02:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Feb 2025 02:15 PM IST
सार

बदायूं में एक किशोर की शादी 22 जनवरी को हुई। सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को बताया कि वह ढाई माह की गर्भवती है। यह सुनते ही पति के पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
Bride was two and a half months pregnant shocking truth came out on wedding night Husband killed wife Budaun
Bride was pregnant - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। अलापुर थाना पुलिस ने गला दबाकर महिला की हत्या के मामले का शुक्रवार को खुलासा किया। मामले में पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सास को जेल भेज दिया है। वहीं, नाबालिग होने के चलते पति को बाल सुधार गृह बरेली भेजा गया है। 
विज्ञापन


पूछताछ में पति ने बताया कि उसकी पत्नी ढाई माह की गर्भवती थी। उसने बताया कि उसके संबंध पत्नी से शादी से पहले के चले आ रहे हैं, लेकिन उसने गर्भवती होने की बात कभी नहीं बताई।
विज्ञापन


अलापुर कस्बा के वार्ड एक निवासी यादराम के 17 साल के बेटे की शादी शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन के गांव डभौरा सिमरा निवासी रामनिवास की बेटी नीरज से 22 जनवरी को हुई थी। यादराम का बेटा और नीरज ममेरे-फुफेरे भाई-बहन थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के पहले से ही प्रेम संबंध थे। इस वजह से परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी हुई थी। बुधवार रात युवक ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर नीरज की गला दबाकर हत्या कर दी थी। 
Trending Videos

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
मृतका के पिता ने बेटी के पति, ससुर यादराम, सास कांति, जेठ रवि, ननद अंजू चचिया ससुर लालाराम, और दिनेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर पूछताछ की। 

पत्नी ने छिपाई थी गर्भवती होने की बात
पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसने शादी खुद की मर्जी से की थी, लेकिन नीरज ने गर्भवती होने की बात उससे छिपाई थी। जब वह विदा होकर घर आई तो उसने कहा कि वह ढाई माह की गर्भवती है। होने वाला बच्चा उसका है। नीरज की बात पर उसे विश्वास नहीं हुआ।


 

तरह-तरह की बातें करने लगे परिवार के लोग
उधर, यह बात जब परिवार के लोगों को पता लगी तो वह तरह-तरह की बातें करने लगे। परिवार के लोग ही ताने देने लगे, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। बुधवार की रात उसने नीरज से बच्चे के बारे में फिर जानकारी की। इस पर वह विवाद करने लगी।

 

कहने लगी कि गर्भ में पल रहा बच्चा उसी का है। इस दौरान वह तैस में आ गया। विवाद होने के बाद परिवार के लोगों से मिला। वहां भी उसे ताने मिले। इसके बाद उसने कमरे में जाकर पत्नी का गला दबा दिया। तुरंत ही उसकी मौत हो गई।

 

सास को भेजा गया जेल, पति को बाल सुधार गृह
पुलिस ने आरोपी पति के नाबालिग होने के चलते उसे बाल सुधार गृह बरेली भेजा है, जबकि सास कांति को जेल भेजा है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है। दोनों ने मृतका के गर्भवती होने के शक में हत्या की थी। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed