फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bride was pregnant during marriage in Badaun, husband committed suicide

UP: सुहागरात पर बढ़ा था दुल्हन का पेट, दर्द हुआ तो दूल्हे ने कराई ये जांच, रिपोर्ट देख पैरों तले खिसक गई जमीन

Thu, 24 Aug 2023 01:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Aug 2023 01:47 PM IST
सार

बदायूं में युवक की आत्महत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शादी के दौरान दुल्हन गर्भवती थी। युवती के पेट में दर्द हुआ था। इससे सचिन अपनी पत्नी को एक डॉक्टर के पास ले गया। वहां उसका अल्ट्रासाउंड कराया तो उसकी रिपोर्ट सुनकर सचिन के पैरों तले से जमीन खिसक गई। युवती ने बेटी को जन्म दिया। इसको लेकर विवाद हुआ तो युवक ने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Bride was pregnant during marriage in Badaun, husband committed suicide
शादी से समय गर्भवती थी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के हजरतपुर इलाके में शादी के दौरान पत्नी के गर्भवती होने पर उसके पति ने 18 अगस्त को फंदे से लटककर जान दे दी थी। अब उसके चाचा ने युवक की पत्नी और उसके ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव चंगासी निवासी शिव सिंह के मुताबिक, उनके भतीजे सचिन कुमार पुत्र भंवरपाल की शादी 11 जून, 2023 को बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के दौरान युवती गर्भवती थी, लेकिन उसके परिवार वालों ने यह बात सचिन कुमार से छिपाई। 
विज्ञापन


पत्नी का बढ़ा पेट देखकर सचिन ने पूछा भी था, लेकिन उसने बताया था कि वह सिलाई का काम करती है। ज्यादा देर तक बैठने से उसका पेट बढ़ गया है। 14 अगस्त को युवती के पेट में दर्द हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सचिन अपनी पत्नी को एक डॉक्टर के पास ले गया। वहां उसका अल्ट्रासाउंड कराया तो उसकी रिपोर्ट सुनकर सचिन के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

पता चला कि युवती आठ माह की गर्भवती है। दर्द होने पर सचिन उसे बरेली ले जा रहा था कि रास्ते में उसने बच्ची को जन्म दे दिया। उसने पत्नी को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।


 

इसकी सूचना पर युवती के मायके वाले भी पहुंच गए थे। सचिन ने उनसे इसकी शिकायत की तो वह झगड़े पर उतारू हो गए। उन्होंने धमकी दी कि किसी से कहा तो वह उसको जेल भिजवा देंगे। अधिक शर्म वाला है तो कहीं जाकर आत्महत्या कर ले। 15 अगस्त को उसके मायके वाले युवती को लेकर चले गए।

सचिन भी घर आ गया और उसने 18 अगस्त को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया था, लेकिन इस संबंध में तहरीर नहीं आई थी।

अब उसके चाचा ने तहरीर देकर युवती, उसके माता-पिता और भाई प्रदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एसओ प्रभात कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed