फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bride refused to marry after seeing the drunken groom in Bareilly

फेरों से पहले खुली दूल्हे की पोल: हरकतें देख भड़क गई दुल्हन, बोली- इससे नहीं करनी शादी; लौटाई बरात

Fri, 12 May 2023 03:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 May 2023 03:25 PM IST
सार

विवाह समारोह के दौरान दूल्हे की हरकतों को देखकर दुल्हन भड़क गई। इससे पहले किसी ने दूल्हे का वीडियो भी बना लिया था, यह वीडियो भी दुल्हन तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
bride refused to marry after seeing the drunken groom in Bareilly
सूना पड़ा मंडप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी में एक दूल्हे को अपनी गलत आदतें भारी पड़ गई। विवाह समारोह के दौरान उसकी हरकतों को देखकर दुल्हन भड़क गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। इससे बरातियों में खलबली मच गई। लड़की के घरवाले भी हैरान रह गए। 

विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी की नई कॉलोनी में गुरुवार रात बरेली से बरात आई थी। बैंड बाजे के साथ बरात की चढ़त हुई। सबकुछ सही चल रहा था। रात करीब एक बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। स्टेज पर दूल्हे के कदम लड़खड़ाने लगे, यह देखकर दुल्हन हैरान रह गई। 

विज्ञापन

किसी ने सिगरेट पीते दूल्हे का वीडियो बनाया

दुल्हन बनी लड़की को पता चला कि दूल्हे ने शराब पी रखी है। इससे पहले किसी ने दूल्हे का बरात स्थल पर ही सिगरेट पीते वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो भी दुल्हन तक पहुंच गया। दूल्हे की हरकतों को देख दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के फैसले से राजी हुए घरवाले 

देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही। लड़की अपने फैसले पर अडिग रही। कहा कि शराबी लड़के से शादी नहीं करनी है। उसके फैसले से घरवाले भी राजी हो गए। बाद में दूल्हा बरात लेकर वापस चला गया। इधर, लड़की के पिता ने इस संबंध में थाने में सूचना दी। 

शादी से पहले मौत: रात में घर से लापता हुई युवती, सुबह निजी स्कूल में फंदे से लटका मिली लाश

बताया जा रहा है कि लड़की के पिता कई साल से बीमार चल रहे हैं। इंटर पास लड़की अपनी मां के साथ एक फैक्टरी में प्राइवेट नौकरी कर घर के खर्च के साथ पिता का भी इलाज करवा रही है। रिश्तेदारों की मदद और कर्ज लेकर शादी की तैयारियां की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed