फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   missing girl dead body found hanging in private school

शादी से पहले मौत: रात में घर से लापता हुई युवती, सुबह निजी स्कूल में फंदे से लटका मिली लाश

Fri, 12 May 2023 12:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 May 2023 12:20 PM IST
सार

शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र में एक युवती का शव स्कूल में दुपट्टे से लटका मिला। युवती की शादी 22 मई को होनी थी। पिता ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
missing girl dead body found hanging in private school
अजीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र के गांव चकझाऊ निवासी शिव सिंह की 19 वर्षीय बेटी अजीता का शव बृहस्पतिवार को मुड़िया मोड़ के पास एक स्कूल में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


शिव सिंह परिवार के साथ मुड़िया मोड़ पर भट्ठे पर रहकर ईंट पथाई का काम करते हैं। बुधवार रात उनकी बेटी अजीता घर से लापता हो गई। जागने पर परिजनों ने अजीता की तलाश शुरू की। उसके मोबाइल पर कॉल की गई। घंटी जाने के बाद भी फोन नहीं उठा। पूरी रात परिजन उसकी तलाश करते रहे। सुबह उसका शव मुड़िया मोड़ पर स्कूल में टिनशेड में दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन


Bareilly Fire: लाशें पहचानने के लायक नहीं थीं, परिजनों ने बस कलेजे पर पत्थर रख अपना मान लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीर की नजर बाउंड्री के अंदर लटके शव पर पड़ी तो उन्होंने परिसर में रहने वाले प्रबंधक को फोन किया। सूचना पर इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह यादव ने शव उतरवाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते फंदे से लटककर जान दी है।

लगातार कॉल करने से स्विच ऑफ हो गया नंबर

अजीता के लापता होने के बाद परिजन लगातार उसके नंबर पर कॉल करते रहे। लगातार घंटी बजने से फोन बंद हो गया। उसका मोबाइल भी बरामद नहीं हुआ है। मृतका के पिता शिव सिंह ने पास के गांव के तीन युवकों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। 

मृतका के पिता ने बताया कि आरोपी युवकों ने उसकी पुत्री को धमकाया था, जिसकी कॉल रिकार्डिंग भी है। अजीता का विवाह हरदोई जिले के थाना शाहबाद के गांव आगापुर में तय हुआ था। उसकी बरात 22 मई को आनी थी, लेकिन उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed