फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bride ran away from home four days after marriage in budaun

UP: शादी के चार दिन बाद दुल्हन घर से भागी, पति ने पीछा कर पकड़ा तो कही ऐसी बात, सब रह गए हैरान

Mon, 18 Nov 2024 07:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 07:35 PM IST
सार

बदायूं में एक युवक ने 50 हजार रुपये देकर शादी की। दुल्हन को घर लेकर आया, लेकिन चार दिन बाद ही उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया।  

विज्ञापन
Bride ran away from home four days after marriage in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बदायूं में शादी के चार दिन बाद दुल्हन ने ऐसा कदम उठाया, जिससे पति और ससुरालवालों के होश उड़ गए। उसने शनिवार की शाम भागने का प्रयास किया। पति ने पीछा कर उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने दुल्हन के रिश्तेदारों को थाने बुलाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। 

विज्ञापन

 
बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी रुद्रपुर निवासी युवती से 13 नवंबर को हुई थी। शादी करने के लिए युवक ने एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये दिए थे। शादी बिनावर के एक मंदिर में हुई थी। शादी के युवक अपनी दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। घर में खुशी माहौल था, लेकिन चार दिन बाद दुल्हन की हरकत से सब हैरान रह गए। 
विज्ञापन


बरेली में इंस्पेक्टर की 'गंदी बात': फोन पर बीमार सिपाही को दी अश्लील सलाह, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेवर भी ले जा रही थी दुल्हन 
दरअसल, शनिवार की शाम दुल्हन मौका पाकर घर से निकल गई। साथ में जेवरात भी ले जा रही थी। इसी दौरान उसके पति ने दुल्हन को घर से जाते देख लिया। उसने पीछा किया। रास्ते में दुल्हन को पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। जहां दुल्हन ने अपने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। हालांकि उसने वजह नहीं बताई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कंबोज ने बताया कि दुल्हन के रिश्तेदारों को बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed