फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bride farewell got into trouble due to dispute over Neg in marriage in Budaun

शादी में नेग को लेकर विवाद: मुश्किल में पड़ गई दुल्हन की विदाई, दूल्हे के पिता को बुलानी पड़ी पुलिस

Sun, 21 May 2023 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 May 2023 06:02 PM IST
सार

उझानी के एक गांव में कासगंज से आई बरात में पहले डांस को लेकर हंगामा हुआ, सुबह नेग को लेकर विवाद हो गया। इससे दुल्हन की विदाई भी मुश्किल में पड़ गई। मामला थाने तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
bride farewell got into trouble due to dispute over Neg in marriage in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में शनिवार देर शाम कासगंज से आई बरात में दूल्हे के दोस्तों के डांस को लेकर विवाद हो गया। उस वक्त दूल्हे ने विवाद सुलझा लिया, लेकिन रविवार सुबह सात फेरों की रस्म के बाद कामदारों के नेग (हक) लेने का नंबर आया तो कहासुनी में दुल्हन की विदाई पर बन आई। दूल्हा पक्ष को पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद विदाई हो सकी। 

विज्ञापन


मामला रविवार सुबह 10 बजे का है। दरअसल, विदाई से पहले कुछ कामदार नेग लेने के लिए दूल्हा पक्ष के लोगों के सामने आ गए। ऐसा अमूमन होता रहा है। शादी के दौरान सामाजिक मान्यता के अनुसार दुल्हन पक्ष की ओर से किसी को अगर 50 रुपये नेग में दिए जाते हैं तो दूल्हा पक्ष रकम दोगुनी करके नेग देता है। 
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दुल्हन के भाई और दूल्हा के पिता के बीच विवाद बढ़ा तो बरातियों और घरातियों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की। कामदार तो मान गया, लेकिन भाई ने दुल्हन की विदा करने से मना दिया। मामला उझानी कोतवाली तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन को भाई हुआ नाराज 

विदाई पर पसोपेश के बीच दूल्हा के पिता की शिकायत पर रविवार दोपहर दरोगा प्रवीण कुमार चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों से बात की। दुल्हन के भाई ने बरात चढ़त के दौरान दूल्हे के दोस्तों की हरकतों पर भी ऐतराज जताया। उसने यहां तक कह दिया कि अगर अभी से दूल्हा समेत उसके परिजनों के तेवर इस तरह के हैं तो उसकी बहन खुश कैसे रह पाएगी। 

दरोगा चौहान ने दूल्हा और दुल्हन से भी बात की। बरातियों और घरातियों समेत दूल्हा-दुल्हन को समझाने पर बात बनी, तब कहीं जाकर दोपहर दो बजे दुल्हन विदा हुई। दरोगा ने बताया कि बात कोई खास नहीं थी, लेकिन आपसी गलतफहमी हो गई थी। दोनों पक्ष खुद ही शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed