{"_id":"64e5b1470c9c8ca33a067f54","slug":"bride-dies-after-three-months-of-marriage-in-bareilly-2023-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के तीन माह बाद मौत, ज्योति ने रोते हुए फोन पर कहा- पापा ये लोग मुझे मार देंगे... फिर रिसीव न हुई कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के तीन माह बाद मौत, ज्योति ने रोते हुए फोन पर कहा- पापा ये लोग मुझे मार देंगे... फिर रिसीव न हुई कॉल
Wed, 23 Aug 2023 12:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:42 PM IST
सार
बरेली में शादी के तीन महीने बाद ही दीवान की बहू की मौत हो गई। उसका घर में शव मिला है। सीतापुर से आए मायके वालों ने आठ लोगों पर रिपोर्ट कराई है। ससुराल वाले दहेज में कार व एसी मांग रहे थे।
विज्ञापन
ज्योति शुक्ला, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना इलाके में ब्याही सीतापुर निवासी ज्योति (23) की शादी के तीन माह बाद ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वाले आए तो ससुराल वाले शव छोड़कर भाग गए। ज्योति के पिता ने उसके हेड कांस्टेबल ससुर समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट कराई है।
सीतापुर की टेलीफोन कॉलोनी निवासी रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी अवधेश पांडेय ने बताया कि उन्होंने बेटी ज्योति की शादी तीन माह पहले सुभाषनगर के रामचंद्रपुरम कॉलोनी निवासी शुभम पुत्र रवींद्र शुक्ला से की थी। रवींद्र शुक्ला बदायूं में हेड कांस्टेबल हैं। ससुराल वाले दहेज में कार व एसी मांग रहे थे।
इसको लेकर वे बेटी को परेशान करने लगे तो वह उसे मायके ले गए। 21 अगस्त को ये लोग उसे दोबारा बुला ले गए। ज्योति ने रोते हुए कहा था कि पापा ये लोग मुझे मार देंगे। मंगलवार को उन्होंने ज्योति को कॉल की पर रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे उसकी सास को कॉल की तो पता लगा कि बेटी की मौत हो चुकी है। सुभाषनगर थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि अवधेश पांडेय की तहरीर पर शुभम, रवींद्र शुक्ला समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि, ज्योति के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी।

दूसरी युवती से संबंध के भी आरोप
अवधेश पांडेय ने एक युवती को भी आरोपी बनाया है। बताया कि उससे शुभम के अवैध संबंध थे। ज्योति को इसका पता लगा तो उसने विरोध किया। शुभम और उसके परिजन ज्योति को रास्ते से हटाकर उस युवती से शुभम की शादी कराना चाहते थे।