{"_id":"63e21f5c1f32133b195f6eb7","slug":"bride-absconded-after-15-days-of-marriage-with-jewellery-cash-in-shahjahanpur-2023-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आधी रात को दुल्हन ने कर दिया 'कांड', पति समेत पूरा घर परेशान, 15 दिन पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आधी रात को दुल्हन ने कर दिया 'कांड', पति समेत पूरा घर परेशान, 15 दिन पहले हुई थी शादी
Tue, 07 Feb 2023 03:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Feb 2023 03:23 PM IST
सार
तिलहर के रहने वाले युवक की शादी बिहार की युवती से हुई थी। शादी के 15 दिन बाद दुल्हन आधी रात को अचानक लापता हो गई। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो दुल्हन को घर में न देखकर सबके होश उड़े गए।
विज्ञापन
विवाहिता सविता कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के तिलहर में शादी के 15 दिन बाद दुल्हन ने ऐसी हरकत की, जिससे पति और ससुरालवालों के होश उड़ गए। नई नवेली दुल्हन नकदी लेकर लापता हो गई। विवाहिता बिहार की रहने वाली थी। परेशान पति और उसके परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद खुद उसे ढूंढने के लिए बिहार चले गए।
विज्ञापन
गांव बंधा निवासी नरेश जाटव ने बताया कि उसने अपने बड़े बेटे वेदपाल का विवाह 22 जनवरी को सविता कुमारी निवासी पश्चिम चंपारण (बिहार) से किया था। सविता नरेश के भाई के साले की बेटी है। उसी ने यह शादी कराई थी। नरेश ने बताया कि रविवार रात घर पर उसकी पत्नी रचना, बेटी उर्मिला और पुत्र वेदपाल, पुत्रवधू सविता मौजूद थी।
विज्ञापन
रात एक बजे घर पर ही थी दुल्हन
रात में किसी वक्त सविता घर से जेवर और पांच हजार रुपये लेकर चली गई। वह तिलहर में उर्स में खिलौने की दुकान लगाए हुए था। सोमवार की सुबह छह बजे घर से फोन आया कि सविता रात को घर से जेवर और रुपये लेकर चली गई है। बताया कि रात एक बजे तक सविता घर में थी। गहरी नींद में सभी के सो जाने पर वह जेवर-रुपये लेकर चली गई।
नरेश ने बताया कि बिहार में रहने वाले उसके माता-पिता, रिश्तेदारों को फोन किया है लेकिन कोई भी फोन नहीं उठा रहे हैं। हल्का दरोगा यतेंद्र ने बताया कि घटना की तहरीर पुलिस को मिली है। उसके परिजन उसे बिहार ढूंढ़ने गए हुए हैं। अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।