फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brick kilns will start to stop the migration of laborers

मजदूरों का पलायन रोकने को शुरू होंगे ईंट-भट्ठे

Sun, 29 Mar 2020 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Brick kilns will start to stop the migration of laborers
मजबूरी में कुछ इस तरह यात्रा कर रहे हैं लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शासन के निर्देश के बाद जिले के 302 भट्ठों को संचालित करने की अनुमति जारी
विज्ञापन

भट्ठे बंद होने से बिहार-पूर्वांचल के 30 हजार मजदूरों के पलायन की थी आशंका

बरेली। लॉकडाउन के दौरान ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले हजारों मजदूरों के पलायन करने से कारोना वायरस के संक्रमण के फैलने की आशंका है। इसे देखते हुए शासन ने कोरोना से बचाव मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए ईंट भट्ठों का संचालन शुरू करने की अनुमति दे दी है। खनन अधिकारी का कहना है कि वह इस संबंध में भट्ठा मालिकों को निर्देश जारी कर रहे हैं।
जिले में 302 ईंट भट्ठे संचालित हैं। यहां करीब 30 हजार से ज्यादा मजदूर काम करते हैं। लॉकडाउन के बाद भट्ठों का संचालन भी बंद हो गया था, जिससे पूर्वांचल और बिहार के रहने वाले ज्यादातर मजदूरों ने पलायन शुरू कर दिया है। बताते हैं कि ईंट भट्ठा मालिकों ने शासन तक यह दिक्कत पहुंचाई थी कि ईंट भट्ठे शुरू न हुए तो हजारों मजदूरों के पलायन से खतरा और बढ़ जाएगा, जिसके बाद रविवार को शासन ने सभी ईंट भट्ठों के संचालन के आदेश जारी कर दिए। हालांकि भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को सैनिटाइज रखने के साथ उन्हें एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी पर काम करने सहित कोरोना से बचाव के अन्य मानकों को भी पूरा करना होगा।
विज्ञापन


‘ईंट-भट्ठे संचालित करने का शासनादेश मिल गया है। सभी भट्ठा मालिकों को सुरक्षा और बचाव मानकों का पालन सुनिश्चित करने के साथ भट्ठों पर काम शुरू कराने की अनुमति दी जा रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमल कश्यप, खनन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed