फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lekhpal forcibly snatched money from complainant in Sadar Tehsil in Bareilly

रिश्वत अब ऐसे भी: तहसील में दिव्यांग का पर्स छीनकर निकाल लिए एक हजार रुपये, मारपीट कर किया घायल

Sun, 18 Sep 2022 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2022 03:06 AM IST
सार

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आए घरवालों ने अफसरों को बताया कि विरोध करने पर लेखपाल और उसके निजी मुंशी ने दिव्यांग को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह अस्पताल में भर्ती है। साथ ही मारपीट कर रुपये भी निकाल लिए। 

विज्ञापन
Lekhpal forcibly snatched money from complainant in Sadar Tehsil in Bareilly
रिश्वत लेते बीएमओ गिरफ्तार (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में सदर तहसील में रिश्वतखोरी के मामले पहले ही अक्सर सुर्खियों में रहते आए हैं, अब बेटी का आय और जाति प्रमाण पत्र बनवाए आए एक दिव्यांग की पर्स छीनकर एक हजार रुपये निकाल लेने का अलग तरह का मामला सामने आया है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आए घरवालों ने अफसरों को बताया कि विरोध करने पर लेखपाल और उसके निजी मुंशी ने दिव्यांग को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन


सिकलापुर में रहने वाले दिव्यांग दिलीप कुमार के परिवार वालों ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान अधिकारी एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय को बताया कि 13 सितंबर को दिलीप बेटी की आय और जाति का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सदर तहसील आए थे। लेखपाल ने उनसे प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक हजार रुपये की मांग की। वह उसे छह सौ रुपये दे रहे थे लेकिन लेखपाल और उसके निजी मुंशी ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया और उसमें से एक हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


दिलीप के घरवालों ने अधिकारियों को बताया कि वह लेखपाल के बार-बार चक्कर लगवाने से पहले से खिन्न थे। उन्होंने पर्स से जबरन पैसे निकालने पर विरोध जताया तो लेखपाल और उसके निजी मुंशी ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया। घायल दिलीप तीन दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। एडीएम सिटी ने दिलीप के घरवालों की शिकायत पर जांच का निर्देश दिया। कहा, सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएं और साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करके दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने दे रहे टैक्स फिर भी 28 हजार का नोटिस
डेलापीर की कैलाशपुर कॉलोनी के रहने वाले राजेंद्र वर्मा ने नगर निगम की ओर से भेजे गए टैक्स के नोटिस को खारिज करने की मांग की। उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से हर साल बिल जमा कर रहे हैं फिर भी उन्हें 16 सितंबर को 28453 रुपये के बकाया का नोटिस भेज दिया गया। टैक्स के बिलों से संबंधित तीन और लोगों ने समाधान दिवस में शिकायत की। चारों मामलों को निस्तारण करने के लिए नगर निगम को भेज दिया गया है। समाधान दिवस में अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल ने भी पीड़ितों की समस्या सुनीं।


राशन वितरण में देरी और कोटेदारों से परेशानी
राशन कार्ड न बनाए जाने, राशन वितरण में देरी, कोटेदारों की मनमानी और प्रधानों की ओर से राशन कार्ड निरस्त करा देने संबंधी दर्जन भर से ज्यादा शिकायतें समाधान दिवस में की गई। इन शिकायतों को कार्रवाई के लिए पूर्ति कार्यालय भेज दिया गया। तहसील कार्यालय के मुताबिक समाधान दिवस में आई राजस्व संबंधी 21 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण किया गया। पुलिस संबंधी दस, विकास की तीन, स्वास्थ्य की एक और पांच अन्य शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजी गई है। तहसीलदार सदर अनिल कुमार यादव ने सात दिन में शिकायतों का निस्तारण करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed