{"_id":"612bcf6f8ebc3e137b641b84","slug":"boyfriend-was-beaten-up-and-locked-up-girlfriend-committed-suicide-by-hanging-bareilly-news-bly457850691","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को पिटाई कर पहुंचाया हवालात, प्रेमिका ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी को पिटाई कर पहुंचाया हवालात, प्रेमिका ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
sucide shimla
सुभाषनगर क्षेत्र का मामला, शनिवार का बदायूं रोड पर जमकर हुई थी मारपीट
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम, परिजन ने चुप्पी साधी
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती अपने प्रेमी अशोकनगर निवासी आशीष सक्सेना के साथ घूमने जा रही थी। लड़की के घरवालों ने उसे देख लिया और आशीष की सरेराह पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ युवती से छेड़छाड़ की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। इससे आहत युवती ने बाथरूम में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
मूलरूप से बदायूं में दातागंज निवासी युवती का परिवार अब सुभाषनगर क्षेत्र में किराये पर रहता है। पुलिस के मुताबिक, सुभाषनगर की ही अशोकनगर कॉलोनी में रहने वाले आशीष सक्सेना से युवती के प्रेम संबंध थे। युवती का परिवार इसके विरोध में था और घर में अक्सर विवाद होता था। शनिवार को भी युवती के घर में इस बात को लेकर क्लेश हुआ, जिसके बाद उसने अशोक को फोन करके बुलाया। अशोक स्कूटी लेकर बदायूं रोड पर आकर खड़ा हो गया और युवती भी पहुंच गई। वहां से वे दोनों कहीं जाने की तैयारी में थे। इसी बीच युवती के परिवार वाले वहां पहुंच गए। उन्होंने अशोक के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवती उसके बचाव में आ गई और वहां हंगामा होने लगा। रोड पर हंगामा होते देख वहां से गुजर रहे किसान यूनियन के एक नेता ने यूपी 112 पर फोन कर दिया। कुछ ही देर में पीआरवी मौके पर पहुुंच गई और अशोक समेत दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन
अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप
थाने में युवती के पिता ने आरोप लगाया कि आशीष ने उनकी बेटी के कुछ आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस वजह से उनकी बेटी गुमसुम रहने लगी है। शनिवार शाम को जब उनकी बेटी बाजार से सब्जी लेने जा रही थी तो आशीष अपने एक दोस्त के साथ पहुंचा और उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। जब उनकी बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद पुलिस ने आशीष हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शॉवर पर दुपट्टे से लटका था शव
पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम हुए घटनाक्रम के बाद रविवार सुबह युवती के बयान दर्ज करने के बाद आशीष को जेल भेजा जाना था। मगर उससे पहले युवती के घर में कोई विवाद हो गया। सुबह करीब साढ़े दस बजे उसने बाथरूम के शॉवर में दुपट्टा बांधकर खुदकुशी कर ली। करीब घंटे भर बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी तो इंस्पेक्टर सुभाषनगर नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
फंदे में कई गांठें देख फोरेंसिक टीम बुलाई
पुलिस की जांच के दौरान युवती के गले पर दो निशान थे और घसीटे जाने के चिह्न भी दिखे। इसके अलावा जिस दुपट्टे से फंदा लगाया गया था, उसमें कई गांठें लगी थीं। इस पर पुलिस को हत्या का शक हुआ तो फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मगर पोस्टमार्टम में उसकी हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम, परिजन ने चुप्पी साधी बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती अपने प्रेमी अशोकनगर निवासी आशीष सक्सेना के साथ घूमने जा रही थी। लड़की के घरवालों ने उसे देख लिया और आशीष की सरेराह पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ युवती से छेड़छाड़ की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। इससे आहत युवती ने बाथरूम में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।