फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   boyfriend girlfriend audio recording played instead of song on DJ in Shahjahanpur

DJ पर खुली इश्क की पोल: गाने की जगह बज गई प्रेमिका से की गई बात की रिकॉर्डिंग, पति और प्रेमी में चले लात-घूंसे

Tue, 14 Feb 2023 06:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Feb 2023 06:20 PM IST
सार

डीजे पर प्रेमी और महिला के बीच हुईं बातों की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहल्ले के लोग शर्म से घरों से बाहर नहीं निकले। लेकिन महिला के पति का खून खौल गया। वह युवक के घर पहुंच गया। 

विज्ञापन
boyfriend girlfriend audio recording played instead of song on DJ in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में मोबाइल फोन पर शादीशुदा प्रेमिका से की गई बातों की रिकॉर्डिंग करना एक युवक को भारी पड़ गया। मोबाइल पर की गई रिकॉर्डिंग से दोनों के प्रेम प्रसंग की पोल खुल गई। इसके बाद महिला के पति और प्रेमी के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों के परिवार भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों पर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों मोबाइल पर बातें करते थे। प्रेमी अपने मोबाइल में प्रेमिका से की गई बातों की रिकार्डिंग कर लेता था। सोमवार शाम महिला का प्रेमी अपने घर पर मोबाइल से डीजे पर गाने बजा रहा था। इसी दौरान महिला से की बातों की रिकॉर्डिंग बज गई। 

विज्ञापन

रिकॉर्डिंग सुनकर पति का खून खौला 

डीजे पर प्रेमी और महिला के बीच हुईं बातों की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहल्ले के लोग शर्म से घरों से बाहर नहीं निकले। लेकिन महिला के पति का खून खौल गया। वह युवक के घर पहुंच गया और उसे पीटने लगा। प्रेमी युवक ने भी महिला के पति को पीटा। दोनों पक्ष के लोग आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया। 

मंगलवार को दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस फिर गांव पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed