फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Booking starts in festival special trains

Special Trains: त्योहार स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग शुरू, 10 से 18 नवंबर तक ज्यादा मारामारी

Sun, 15 Oct 2023 06:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 15 Oct 2023 06:52 AM IST
सार

19 से 26 अक्तूबर के बीच चार त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। बरेली से होकर आठ त्योहार स्पेशल ट्रेन गुजरेंगी। वहीं 14 से 25 अक्तूबर के बीच अप-डाउन 10 ट्रेनों को निरस्त किए जाने के कारण भी त्योहार स्पेशल ट्रेनों पर दबाव बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Booking starts in festival special trains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद रेलवे की ओर से घोषित आठ त्योहार स्पेशल ट्रेनों में भी बुकिंग शुरू हो गई है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से बरेली, शाहजहांपुर होते हुए पूर्वांचल और बिहार जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेनों में सबसे ज्यादा बुकिंग 10 से 18 नवंबर के बीच हो रही है।

विज्ञापन


दरअसल, इस बार 12 नवंबर को दिवाली है। इसी बीच गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा भी है। इससे पहले अक्तूबर में महानवमी और दशहरा है। 14 से 25 अक्तूबर के बीच अप-डाउन 10 ट्रेनों को निरस्त किए जाने के कारण भी त्योहार स्पेशल ट्रेनों पर दबाव बढ़ रहा है। 19 से 26 अक्तूबर के बीच चार त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


टिकट और रिफंड के लिए अतिरिक्त काउंटर
त्योहारों पर भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने जनरल, आरक्षित टिकट और रिफंड के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। सामान्य दिनों में बरेली जंक्शन पर रोजाना 30-32 हजार यात्रियों का आवागमन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें निरस्त
- 15531/15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 15 और 16 अक्तूबर।
- 22424/22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 15 और 16 अक्तूबर।
- 14010/14009 बापूधाम मोतहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस 14 से 17 अक्तूबर।
- 05734/05733 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 14 और 16 अक्तूबर।
- 14673/14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 15 से 25 अक्तूबर।

बरेली होकर गुजरने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेनें
- 04646 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 19 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार।
- 04645 बरौनी-जम्मूमवी एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।
- 04678 फिरोजपुर-पटना एक्सप्रेस 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार।
- 04677 पटना-फिरोजपुर एक्सप्रेस 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार।
- 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस दो से 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार।
- 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन नवंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।
- 04530 बठिंडा-बनारस एक्सप्रेस पांच से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार।
- 04529 बनारस-बठिंडा एक्सप्रेस छह से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार।
 

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि यात्री सुविधाओं के मद्देनजर रेलवे चार जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। स्टेशन पर अतिरिक्त काउंटर भी खोले जाएंगे। त्योहार स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed