{"_id":"5e80d4ce8ebc3e6fdc598391","slug":"booking-of-domestic-gas-cylinders-will-be-done-within-15-days-bareilly-news-bly401135298","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग 15 दिन के अंतराल में होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग 15 दिन के अंतराल में होगी
विज्ञापन
indane gas
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनियों ने गैस एजेंसी स्टाफ का पांच लाख रुपये का कराया बीमा
विज्ञापन
बरेली। वित्तीय वर्ष पूरा होते ही कनेक्शनधारकों ने अपने कोटे के 12 सिलिंडर लेने के लिए तेजी से बुकिंग कराना शुरू कर दी है, जिससे पेट्रोलियम कंपनियों की व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है। इसलिए तीनों कंपनियों ने गैस सिलिंडर बुकिंग का अंतराल पुरानी व्यवस्था के तहत 15 दिन कर दिया है। अब कनेक्शन धारक पहला सिलिंडर पाने के बाद तुरंत बुकिंग न कर करीब दो सप्ताह बाद ही कर पाएंगे। इस बीच कंपनियों ने कोरोना आपदा को देखते हुए सभी गैस एजेंसियों के स्टाफ और डिलीवरी मैन का भी पांच-पांच लाख रुपये का बीमा कर दिया है। यह व्यवस्था रविवार से लागू कर दी गई है।
इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने गैस सिलिंडरों की सप्लाई सामान्य बनाए रखने के लिए अपने प्लांट पूरी क्षमता पर चलाने के निर्देश दे दिए हैं। इस बीच कनेक्शन धारकों ने अपने कोटे के 12 सिलिंडर लेने के लिए हर दिन बुकिंग करना शुरू कर दी है। इसलिए कंपनियों का आंतरिक सिस्टम गड़बड़ाने लगा है। साथ ही लॉकडाउन में वितरण व्यवस्था को भी सामान्य बनाए रखना है। इसलिए कंपनियों ने बुकिंग सिस्टम में बदलाव करते हुए दूसरे सिलिंडर की बुकिंग कम से कम 15 के बाद कर दी है।

विश्वव्यापी आपदा से हमारा देश भी अछूता नहीं। विषम परिस्थितियों में गैस एजेंसियों का स्टाफ और डिलीवरी मैन काम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में स्टाफ और उनके परिवार की सुरक्षा भी जरूरी है, जिसके चलते सभी डिलीवरी मैन और स्टाफ का पांच-पांच लाख रुपये का बीमा किया गया है। साथ ही अब दूसरे सिलिंडर की बुकिंग पहला सिलिंडर मिलने के 15 दिन बाद होगी।
विज्ञापन विज्ञापन
- मनोज सिरोही, एरिया मैनेजर, इंडेन