{"_id":"6ae38fda4fb7126ba6010eea","slug":"booking-of-coins-and-idols-for-dhanteras-diwali-bareilly-news-c-4-bly1015-998049-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धनतेरस-दिवाली के लिए सिक्कों और मूर्तियों की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धनतेरस-दिवाली के लिए सिक्कों और मूर्तियों की बुकिंग
Thu, 29 Oct 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
बरेली। स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी के दामों में आए उतार-चढ़ाव का सकारात्मक असर दिख रहा है। कीमतों में नरमी आने से चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की मांग में तेजी आई है। आगामी धनतेरस और दिवाली त्योहार के लिए लोग अभी से बुकिंग करा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को बाजार में चांदी की कीमत में चार हजार रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। सर्राफा कारोबारी सुदेश अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सोने का भाव 1,43,700 रुपये प्रति तोला दर्ज किया गया। चांदी का भाव 1,96,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इस गिरावट के चलते बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में ग्राहक बुकिंग कराने पहुंचे। बाजार में विभिन्न नए वजन और आकर्षक डिजाइन के सिक्के उपलब्ध हैं। इनकी शुरुआती कीमत पांच हजार रुपये है। दुकानदारों ने बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कारोबारी संजीव औतर अग्रवाल ने बताया कि लोग केवल त्योहारी सीजन के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाले सहालग के लिए भी अग्रिम बुकिंग करवा रहे हैं। व्यापारियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी आ सकती है। यही वजह है कि खरीदार किसी भी प्रकार की देरी किए बिना अभी से सर्राफा बाजारों का रुख कर रहे हैं। वे बुकिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं।