फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bookies opened fire during liquor party in Ekta Nagar

Bareilly News: एकता नगर में शराब पार्टी के दौरान सटोरियों ने की फायरिंग

Fri, 15 Dec 2023 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bookies opened fire during liquor party in Ekta Nagar
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एकतानगर में सटोरिये के घर पार्टी के दौरान नशे में मारपीट और हवाई फायरिंग की गई। पुलिस शुरू में दो आरोपियों को पकड़ लाई और मेडिकल परीक्षण भी करा दिया। बाद में सत्तापक्ष से जुड़े नेता ने मामला रफादफा करा दिया। एसएसपी ने सीओ सिटी से मामले की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

एकतानगर में एक सट्टेबाज के घर बुधवार रात बच्चे की जन्मदिन पार्टी थी। इसमें कई सट्टेबाज और दूसरे धंधों में लिप्त लोग पहुंचे। दारू पार्टी में नशा चढ़ा तो ये आपस में ही भिड़ गए और हवाई फायरिंग कर दी। इससे पॉश कॉलोनी के निवासी घबरा गए और यूपी 112 को कॉल कर दी। यूपी 112 के साथ ही प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई। फिर वीर सावरकर नगर निवासी कथित नेता व शास्त्रीनगर निवासी शख्स को पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने एक अन्य युवक को भी बैठा लिया। बताते हैं कि मेडिकल परीक्षण में तीनों लोगों के नशे में होने की पुष्टि हुई। तभी एक नेता ने जाकर मामला निपटा दिया। पुलिस ने फायरिंग से इन्कार कर मामूली मारपीट और समझौते की बात कही। किसी ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को सूचना दे दी। उन्होंने रिपोर्ट तलब कर ली। बृहस्पतिवार रात पुलिस फिर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

फायरिंग के आरोप की पुष्टि के लिए जांच कराई जा रही है। ऐसी स्थिति मिली तो अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। - श्वेता यादव, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed