Bareilly Road Accident: बरेली में वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो ने दरोगा को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:13 AM IST
सार
बरेली के भोजीपुरा थाने के दरोगा संजय सिंह सोमवार रात सरकारी जीप से गश्त पर निकले थे। नैनीताल हाईवे पर बहगुल नदी पुल के पास दरोगा ने वाहन चेकिंग को एक बोलेरो गाड़ी को रोकने की कोशिश की। गाड़ी उन्हें टक्कर मारकर निकल गई। रात में ही दरोगा की बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
दरोगा संजय सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला