फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of elderly man found under the yoga shed at Gandhi Udyan.

Bareilly News: गांधी उद्यान के योग शेड के नीचे मिला बुजुर्ग का शव

Fri, 02 Oct 2026 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Body of elderly man found under the yoga shed at Gandhi Udyan.
बरेली। गांधी उद्यान में बृहस्पतिवार रात योग शेड के नीचे एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। रात में ही आधार कार्ड और डायरी से मृतक की पहचान हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान बारादरी क्षेत्र के शहदाना निवासी राममोहन सिंह (67) के रूप में हुई। परिवार के लोगों को बुलाया गया तो पता लगा कि वह किसी विभाग में बाबू के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन


सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पीआरवी को गांधी उद्यान के योग शेड के नीचे एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना मिली। बारादरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो एक व्यक्ति मुंह के बल पड़ा मिला। उसके पास गेहूं में रखने वाली कीटनाशक दवा एल्युमिनियम फॉस्फाइड की शीशी और पानी की बोतल मिली। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार ने किसी अनबन से इन्कार किया है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed