फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   body of a farmer was found hanging from a tree in Bareilly

Bareilly News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, परिजन बोले- बैंक से ले रखा था कर्ज

Sat, 09 Nov 2024 01:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Nov 2024 01:42 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक किसान कर्ज के चलते परेशान था। 

विज्ञापन
body of a farmer was found hanging from a tree in Bareilly
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव गुलनगरा निवासी 35 वर्षीय सुधीर सिंह का शव शुक्रवार दोपहर गांव के बाहर एक बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुधीर बृहस्पतिवार की रात से ही लापता थे।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सुधीर काफी दिनों से परेशान थे। पिछले दिनों आई बाढ़ में उसकी तीन बीघा गन्ने की फसल बाढ़ में नष्ट हो गई थी। उन पर कर्ज भी था। बेटियों की शादी की चिंता भी उसे सताती रहती थी। बृहस्पतिवार रात वह बिना कुछ बताए घर से चले गए। काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


पेड़ पर लटका मिला शव 
शुक्रवार दोपहर गांव के कुछ लोग गांव के बाहर एक बाग की तरफ गए तो उन्होंने सुधीर का शव पेड़ पर लटकते हुए देखा। मौके पर पहुचे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीण का शव पेड़ पर लटका मिला है। आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पत्नी की पायलें बेचकर भरी थी बैंक की किस्त
छोटे भाई रोहित ने बताया कि सुधीर के परिवार में पत्नी शारदा, चार बेटियां व दो बेटे हैं। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन करता था। उसने एक बैंक से 50 हजार रुपये कर्ज ले रखा था, जिसकी 2500 रुपये किस्त महीने में देनी होती थी। बृहस्पतिवार को पत्नी की चांदी की पायलें बेचकर बैंक की किस्त भरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed