फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bodies received Rs 56 crore, city will be improved with Rs 36 crore

Bareilly News: निकायों को मिले 56 करोड़, 36 करोड़ से संवारा जाएगा शहर

Sat, 22 Nov 2025 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Bodies received Rs 56 crore, city will be improved with Rs 36 crore
बरेली। विकास कार्यों के लिए जिले के नगर निकायों को 15वें वित्त आयोग से 56 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। इसमें नगर निगम के खाते में 36.55 करोड़ आए हैं। इस धनराशि से सर्किट हाउस मार्ग सहित शहर के पार्कों का विकास होगा। जर्जर सड़कें दुरुस्त होंगी। अधूरे कार्य पूरे कराए जाएंगे। नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों को 19.54 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे स्वच्छ भारत मिशन व जल प्रबंधन से लेकर सड़क, नाला-नाली निर्माण के कार्य प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि तपेश्वर नाथ मंदिर, वनखंडी नाथ मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों के पास मौजूद पार्कों को भी संवारा जाएगा। इसमें मिनी लाइब्रेरी भी स्थापित करेंगे। अलग-अलग मुद्राओं में आकर्षक मूर्तियां लगवाएंगे, ताकि लोग यहां आने के लिए आकर्षित हों।
विज्ञापन

n बहेड़ी में जाफरी चौराहे के पास बनेगा पक्का नाला ः फरीदपुर नगर पालिका को सर्वाधिक 3.20 करोड़ और बहेड़ी को 2.79 करोड़, आंवला को 2.72 करोड़, नवाबगंज को 1.85 करोड़ रुपये मिले हैं। बहेड़ी निकाय की ईओ शशि प्रभा चौधरी ने बताया कि हाईवे पर नाले का निर्माण अधूरा है। जाफरी चौराहे पर भी पक्का नाला बनवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डों में भी जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे। टाइड ग्रांट से जल निकासी, पेयजल और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के कार्य कराएंगे। अनटाइड ग्रांट से सड़क, नाला-नाली निर्माण होंगे। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने और डीएम से कार्ययोजना पर सहमति मिलने के बाद ये कार्य कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed