{"_id":"699b6522a737c8b2080e469c","slug":"bobby-became-a-sub-inspector-in-bihar-through-sports-quota-bareilly-news-c-4-vns1074-831373-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खेल कोटे से बिहार में सब-इंस्पेक्टर बनीं बॉबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खेल कोटे से बिहार में सब-इंस्पेक्टर बनीं बॉबी
Mon, 23 Feb 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के कैंट स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र साई में वर्ष 2019 से रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी बॉबी ने सेपक टाकरा में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मूल रूप से बिहार के 20 वर्षीय बॉबी को उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर बिहार सरकार की ओर से सब-इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति का अवसर मिला है। बॉबी ने बातचीत में बताया कि खेल के प्रति उनका जुनून बचपन से ही रहा है। हालांकि शुरुआती दौर में पारिवारिक दबाव के चलते उन्हें खेल से दूरी बनानी पड़ी। दिसंबर 2016 में उन्होंने दोबारा मैदान पर वापसी की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। हाल ही में बॉबी ने 30 जनवरी से एक फरवरी तक जापान में आयोजित रोड टू एशियन गेम्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया।