{"_id":"6ae38bb9f37f8e8cb507b3eb","slug":"board-examination-centres-department-begins-deliberations-on-107-objections-bareilly-news-c-4-bly1015-998000-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा केंद्र : 107 आपत्तियों पर विभाग ने शुरू किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा केंद्र : 107 आपत्तियों पर विभाग ने शुरू किया मंथन
Thu, 29 Oct 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षाओं के प्रस्तावित केंद्रों पर आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा बुधवार रात 12 बजे समाप्त हो गई। शिक्षा विभाग को कुल 107 आधिकारिक आपत्तियां मिली हैं। इन आपत्तियों में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण से जुड़ी कई व्यावहारिक और प्रशासनिक समस्याएं सामने आई हैं, जिन पर अब विभाग स्तर पर मंथन शुरू हो गया है।
प्राप्त आपत्तियों में सबसे प्रमुख मुद्दा छात्राओं के परीक्षा केंद्रों को उनके विद्यालयों से दूर बनाए जाने का है। कई विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने शिकायत की है कि बालिकाओं के लिए आवागमन के सुगम साधन नहीं हैं। परीक्षा केंद्र दूर आवंटित होने से छात्राओं और उनके अभिभावकों को असुविधा हो सकती है। इसके अलावा, केंद्रों की क्षमता, दूरी के मानक और आधारभूत सुविधाओं की कमी भी आपत्तियों का आधार बनी है। कुछ विद्यालयों ने गलत मैपिंग और पिछले वर्षों की तुलना में केंद्रों के अनुचित बदलाव को भी उठाया है।
गठित समिति जांच कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी
विभाग अब इन सभी 107 आपत्तियों का बारीकी से परीक्षण कर रहा है। जिला स्तर पर गठित समिति इन सभी बिंदुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद नियमों के तहत आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। डीआईओएस अजीत कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और छात्र-हितैषी बनाने के लिए आपत्तियों का समयबद्ध और न्यायसंगत निस्तारण बेहद जरूरी है। इससे अंतिम सूची जारी होने पर किसी भी छात्र या विद्यालय को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
- 95,000 विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद
इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में करीब 95 हजार विद्यार्थी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग की ओर से इसमें इस बार हाईस्कूल में 55 हजार और इंटर में 43,000 विद्यार्थी शामिल होंगे। हालांकि यह आंकड़ा विभाग की ओर से नौंवी और 11वीं में हुए पंजीकरण के आधार पर है।