{"_id":"669c553279f7b27ed70b8a58","slug":"block-in-roza-eight-trains-canceled-from-today-four-will-run-on-changed-routes-bareilly-news-c-4-lko1018-443197-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोजा में ब्लॉक, आज से आठ ट्रेनें निरस्त, चार बदले मार्ग से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोजा में ब्लॉक, आज से आठ ट्रेनें निरस्त, चार बदले मार्ग से चलेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोजा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कारण रविवार से ट्रेनों का निरस्तीकरण शुरू हो जाएगा। पहले दिन आठ ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। चार का संचालन अगस्त के पहले सप्ताह तक रूट बदलकर किया जाएगा। सोमवार और मंगलवार से छह और ट्रेनों को अगस्त के पहले सप्ताह तक निरस्त कर दिया जाएगा।
रोजा में मेगा ब्लॉक के कारण 48 ट्रेनों को निरस्त और 11 को डायवर्ट किया जाना है। यह सिलसिला रविवार से शुरू हो जाएगा। 15043/44 लखनऊ-काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस, 22423/24 गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस रविवार से पांच अगस्त तक निरस्त रहेंगी। 12407/08 कर्मभूमि एक्सप्रेस सात अगस्त और 15655/56 कामख्या-वैष्णो देवी-कामाख्या एक्सप्रेस 31 जुलाई तक निरस्त रहेंगी। 15531/32 सहरसा-अमृतसर-सहरसा का संचालन पांच और 14009/14010 बनमंखी-आनंद विहार-बनमंखी एक्सप्रेस का संचालन चार अगस्त तक परिवर्तित रूट से किया जाएगा। इस दौरान ये ट्रेनें बरेली नहीं आएंगी। सोमवार से पांच अगस्त तक 14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस, मंगलवार से पांच अगस्त तक 15119/20 जनता एक्सप्रेस और छह अगस्त तक 15211/12 जननायक एक्सप्रेस को भी निरस्त किया जाएगा। ट्रेनों के निरस्तीकरण और डायवर्जन के कारण अगस्त के पहले सप्ताह तक बरेली से पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने-आने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। संवाद