{"_id":"66ba8b139fa886f47b054dc4","slug":"block-in-miranpur-katra-from-today-six-trains-cancelled-14-others-will-be-affected-bareilly-news-c-4-lko1018-458405-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मीरानपुर कटरा में आज से ब्लॉक... छह ट्रेनें निरस्त, 14 अन्य होंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मीरानपुर कटरा में आज से ब्लॉक... छह ट्रेनें निरस्त, 14 अन्य होंगी प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर प्री-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए चार दिन का ब्लॉक मंगलवार से शुरू हो जाएगा। यहां 16 अगस्त तक काम चलेगा। इस अवधि में रेलवे ने छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। सात ट्रेनों को चार घंटे तक देरी से और त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जाएगा।
ब्लॉक के दौरान 14236/35 बरेली-वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस 13 से 16 अगस्त तक निरस्त रहेगी। 14308/07 बरेली-प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस 14 से 16 अगस्त और 04380/79 बरेली-रोजा-बरेली एक्सप्रेस को 14 से 17 अगस्त तक निरस्त किया गया है। इसके अलावा 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस, 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 12332 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस, 13152 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 12369 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को 13 से 16 अगस्त तक प्रारंभिक स्टेशनों से दो से चार घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया है। 14009 मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस 13 व 15 अगस्त को, 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 15 अगस्त को वाया सीतापुर-पीलीभीत-बरेली सिटी-रामगंगा होते हुए चलाई जाएगी। 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 13 व 15 अगस्त, 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 14 व 16 अगस्त, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस 15 अगस्त, 15076 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 14 अगस्त को बरेली के स्थान पर परिवर्तित रूट टनकपुर से पीलीभीत वाया बीसलपुर-शाहजहांपुर के रास्ते और 15909 अवध असम एक्सप्रेस 14 अगस्त को वाया लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। संवाद