फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three accused arrested for selling tickets in black outside the railway station

रेल टिकट की कालाबाजारी: बहेड़ी स्टेशन के गेट पर ब्लैक में बेच रहे थे टिकट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2023 12:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 16 Jun 2023 12:47 PM IST
सार

आरपीएफ और एसआईबी टीम ने बृहस्पतिवार को बहेड़ी रेलवे स्टेशन के गेट के सामने स्थित एफएस इंटरनेट प्वाइंट पर छापा मारा। कैफे संचालक बहेड़ी के निवासी फरीद समेत सिमरा गांव निवासी जय किशन और सैकी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Three accused arrested for selling tickets in black outside the railway station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आरपीएफ और रेलवे की विशेष जांच शाखा (एसआईबी) ने बहेड़ी स्टेशन के गेट पर इंटरनेट कैफे में रेलवे के आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 18 हजार रुपये से ज्यादा के आरक्षित रेल टिकट और 17 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। कालाबाजारियों के तार अन्य राज्यों तक फैले हैं।

विज्ञापन


आरपीएफ और एसआईबी इज्जतनगर पोस्ट ने बृहस्पतिवार को बहेड़ी रेलवे स्टेशन के गेट के सामने स्थित एफएस इंटरनेट प्वाइंट पर छापा मारा। कैफे संचालक बहेड़ी के वार्ड नंबर 16 निवासी फरीद समेत सिमरा गांव निवासी जय किशन और सैकी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास रेलवे आरक्षण काउंटर पर बने 11,500 रुपये के दो तत्काल टिकट व सात हजार रुपये के पांच ई-टिकट मिले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता लगा कि आरोपी आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन) की साइट पर व्यक्तिगत आईडी से टिकट बनाकर ब्लैक करते हैं। टीम ने मौके से दो लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, एक इंटरनेट डिवाइस और 17 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। आरपीएफ बरेली सिटी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मुंबई और उत्तराखंड तक फैला है जाल

कालाबाजारी करने वालों का जाल उत्तराखंड और मुंबई तक फैला है। जांच के दौरान उत्तराखंड के किच्छा निवासी मकबूल का नाम भी प्रकाश में आया है। मकबूल मुंबई में रहकर रेल टिकटों की कालाबाजारी करता है। मुंबई में टिकट बुक कराने के बाद वह व्हाट्सएप के जरिये बरेली और उत्तराखंड भेजता है। व्हाट्सएप चैट से एसआईबी को मकबूल के बारे में कई जानकारियां मिली हैं। उसके खिलाफ भी आरपीएफ बरेली सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed