फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP's crushing defeat at Muslim dominated booths in Cantt

Bareilly News: कैंट के मुस्लिम बहुल बूथों पर भाजपा की करारी हार

Mon, 10 Jun 2024 03:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
BJP's crushing defeat at Muslim dominated booths in Cantt
बरेली। बरेली संसदीय सीट के कैंट विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम बहुल इलाकों में सपा को खूब वोट मिले। इन्हीं बूथों पर भाजपा को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। 68 बूथों पर भाजपा के खाते में 25 मत भी नहीं आए।
विज्ञापन

कैंट विधानसभा क्षेत्र के 366 में से 209 बूथों पर भाजपा के छत्रपाल गंगवार आगे रहे। रामपुर गार्डन, ग्रीन पार्क, तहसील सदर, सिविल लाइंस, सुभाषनगर, कटरा चांद खां समेत अन्य हिंदू बहुल इलाकों में भी भाजपा मामूली बढ़त बना सकी। वहीं, 157 बूथों पर सपा विजेता रही। 40 बूथों पर भाजपा सौ मत भी हासिल नहीं कर सकी। कैंट विधानसभा क्षेत्र में कुल पड़े 1,90,224 मतों में भाजपा को 95,940 और सपा को 92,654 मत मिले। बूथ संख्या 41 पर भाजपा और सपा को बराबर यानी 356-356 मत मिले।
विज्ञापन


आजम नगर के बूथ संख्या 310 से 317 तक, नौमहला के 277, 279, 280, गढ़ैया के 257 से 260 तक, रोहली टोला के 227, 229, काजी टोला के बूथ 222, 221, सैलानी के 220, 219, नवादा शेखान के 165, एजाजनगर के 146 से 160 तक, चक महमूद के 119, 123 से 129 तक, कांकर टोला के 101 से 104, बारादरी और सैलानी रोड के बूथ संख्या 194 से 209 तक, नवादा शेखान के 189, 190, 181 पर भाजपा को 20 फीसदी मत भी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed