फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP workers raised slogans against MP Varun Gandhi in Bareilly

वरुण गांधी के विरोध में उठे सुर: भाजपाइयों ने पीलीभीत प्रभारी का किया स्वागत, सांसद के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 24 Feb 2024 04:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Feb 2024 04:03 PM IST
सार

भाजपा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। त्रिवेंद्र सिंह शनिवार को बहेड़ी पहुंचे। उनके स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद वरुण गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन
BJP workers raised slogans against MP Varun Gandhi in Bareilly
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी के खिलाफ भाजपा में विरोध के सुर उठने लगे हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को जब बहेड़ी पहुंचे तो उनके सामने ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरुण गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस घटनाक्रम से पीलीभीत की सियासत को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


भाजपा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इसी के मद्देनजर त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून से किच्छा बॉडर होते हुए बहेड़ी पहुंचे। मुड़िया मुकर्रमपुर टोल प्लाजा पर उनका स्वागत किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने उनकी आगवानी की। बहेड़ी नगर, बाईपास, नैनीताल रोड, रिछा स्टेशन, गुडवारा, हसनपुर में उनका हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह, नगर उपाध्यक्ष कामाक्षी शर्मा, डॉ प्रमोद शर्मा, नगरध्यक्ष सुनील रस्तोगी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दर्दनाक: जान बचाने के लिए झोपड़ी में घुसी थीं चारों बच्चियां, मौत ने मार दिया झपट्टा; कोयले जैसे हो गए थे शव
विज्ञापन
विज्ञापन

 

त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद वरुण गांधी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वरिष्ठ नेताओं के सामने कार्यकर्ता काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। बता दें कि सांसद वरुण गांधी अपनी ही सरकार की नीतियों की अलोचना करते रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में उनका विरोध शुरू हो गया है। 

पीलीभीत में पार्टी नेताओं के साथ की बैठक 
बहेड़ी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीलीभीत पहुंचकर भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव समिति के साथ बैठक की। इस दौरान सभी को जीत का मंत्र दिया। कहा कि हम सभी को आगामी लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। इस बार सीटें 400 के पार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि सभी युवाओं का भाजपा के पक्ष में वोट पड़वाना है। इसके साथ ही सभी को प्रत्येक बूथ पर जाना है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस मंत्र के साथ आगे बढ़ें।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने अनूसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। कहा कि अनुसूचित जाति के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। यह वह जाति है, जिसने कभी गुलामी स्वीकार नहीं की। सनातन की रक्षा के लिए मुगल शासकों के सामने कभी घुटने नहीं टेके। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरेली मंडल क्लस्टर इंचार्ज एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी, हेमराज वर्मा, विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता, बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान आदि मौजूद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed