{"_id":"656c8093fe4953abc10587f5","slug":"bjp-workers-celebrated-bjp-victory-in-assembly-elections-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में पार्टी की जीत पर झूम उठे भाजपाई, मिठाई बांटी, आतिशबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में पार्टी की जीत पर झूम उठे भाजपाई, मिठाई बांटी, आतिशबाजी की
Sun, 03 Dec 2023 06:55 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Dec 2023 06:55 PM IST
सार
तीन राज्यों में जैसे ही भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई वैसे ही कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उत्साहित हो गए। दोपहर तक स्पष्ट जीत के संकेत सामने आए तो जोश और बढ़ गया।
विज्ञापन
एक-दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर रविवार को बरेली में भाजपाई खुशी से झूम उठे। भाजपा नेताओं ने खुशी में मिठाई बांटी। आतिशबाजी की गई। पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
तीन राज्यों में जैसे ही भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई वैसे ही कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उत्साहित हो गए। दोपहर तक स्पष्ट जीत के संकेत सामने आए तो जोश और बढ़ गया। जश्न मनाया जाने लगा। चुनाव नतीजों पर भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे बधाई देने में व्यस्त रहे। दिग्गज नेताओं ने कहा कि अब स्पष्ट है कि 2024 में भी भाजपा जीतकर आएगी। केंद्र में फिर से सरकार बनाएगी। जीत श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट क्षेत्र के विधायक संजीव अग्रवाल, भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, बंटी ठाकुर आदि की भागीदारी रही। महिला मोर्चा और भाजपा के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी खुशी मनाई।