फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP state president told the youth promote the self-reliant India campaign by buying indigenous goods

Bareilly: युवाओं से बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष- स्वदेशी वस्तुएं खरीदकर आत्मनिर्भर भारत अभियान को दें बढ़ावा

Tue, 28 Oct 2025 08:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Oct 2025 08:57 PM IST
सार

युवा सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान दो माह तक चलाया जाएगा। इसमें सभी युवाओं को एकजुट होना है।

विज्ञापन
BJP state president told the youth promote the self-reliant India campaign by buying indigenous goods
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने का मंत्र दिया।

विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह चौधरी ने युवाओं से कहा कि विदेशी सामानों की उपयोगिता बढ़ने से व्यापार घाटा बढ़ रहा है। इसे कम करने के लिए हमें स्वदेशी की तरफ बढ़ना होगा। हमें देश में बनीं वस्तुओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना होगा। हमारे हाथों में देश के साथ विदेशी बाजार को नियंत्रित करने की ताकत है। सभी भारतीय स्वदेशी आंदोलन आजादी से पहले भी चला चुके हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान दो माह तक चलाया जाएगा। इसमें सभी युवाओं को एकजुट होना है। पूर्ववर्ती सरकारों के समय में माना जाता था कि उत्तर प्रदेश देश के विकास में बाधा है, लेकिन वर्तमान में उत्तर प्रदेश निवेश का उत्तम ठिकाना और देश की उभरती हुई अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे युवा 
उन्होंने कहा कि स्वदेशी भारत के तहत डिजिटल इंडिया, लोकल फॉर वोकल, मेक इन इंडिया जैसे अभियानों में युवा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके की गई।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और एमएलसी बहोरन लाल मौर्य व कुंवर महाराज सिंह सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed