फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP president is needed in district panchayat in any case

जिला पंचायत में हर हाल में चाहिए भाजपा का अध्यक्ष

Tue, 08 Jun 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
BJP president is needed in district panchayat in any case
भाजपा की सदस्यता लेते केपी राजपूत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने केंद्रीय मंत्री संतोष, विधायकों और अध्यक्षों से अलग-अलग बात कर सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के बरेली में 17 घंटे के प्रवास के निकाले जा रहे हैं कई मायने

बरेली। भाजपा नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा करने की मुहिम में कोई कसर छोड़ने को तैयार नहीं है। रविवार को यहां आए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के अलावा विधायकों और पार्टी के जिलाध्यक्षों से भी अलग-अलग बात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस दौरान उन्होंने साफ किया कि जिला पंचायत में हरहाल में भाजपा का अध्यक्ष होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष के बरेली में करीब 17 घंटे के प्रवास को भी भाजपा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की अहमियत से जोड़कर देखा जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने अभी प्रत्याशी तो घोषित नहीं किया है लेकिन जरूरी बहुमत जुटाने के लिए संगठन ने पूरा जोर लगा दिया है। दो दिन पहले यहां आए प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने रात्रि प्रवास कर चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली थी। शनिवार को आए प्रदेश अध्यक्ष ने भी रात्रि विश्राम से पहले संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों सेे मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने सभी दो टूक कहा कि जिला पंचायत में हर हाल में पार्टी का अध्यक्ष होना चाहिए।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के मुताबिक उन्होंने आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल से आंवला क्षेत्र में कम सीटें जीतने का भी कारण पूछा। भाजपा ने बरेली क्षेत्र में 32 में 10 और आंवला क्षेत्र में 28 में सिर्फ तीन सीटें जीती हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जिला पंचायत में सीटों की संख्या कम रहने से साफ है कि कहीं न कहीं चूक हुई है। उन्होंने विधान सभा चुनाव से पहले उन सभी बूथों को दुरुस्त करने को कहा जिन पर पार्टी को कम वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पीड़ितों के घर जाएं पदाधिकारी

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिया कि पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि ऐसे लोगों के घर जाकर उनका हाल पूछें जो कोरोना महामारी में प्रभावित हुए हैं। उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिलाएं। उन्होंने रविवार सुबह सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलशन आनंद, पूरन लाल लोधी, हर्षवर्धन आर्य, संजीव अग्रवाल, अर्जुन सिंह आदि से मुलाकात की। करीब 10 बजे वह रामपुर, मुरादाबाद और हापुड़ के लिए रवाना हो गए।

विधानसभा चुनाव में दें मौका

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भेजे गए पैनल में शामिल तेजेश्वरी सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से सर्किट हाउस में मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे पूछा कि वह चुनाव क्यों नहीं लड़ना चाह रही हैं। तेजेश्वरी सिंह ने कई कारण गिनाते हुए कहा कि मौजूदा माहौल में वह चुनाव नहीं लड़ सकती थी। कहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी उन्होंने छोड़ दी है। अब उन्हें विधानसभा चुनाव में मौका दिया जाए।

एक और सदस्य ने ली भाजपा की सदस्यता

जिला पंचायत वार्ड 31 के निर्दलीय सदस्य केपी राजपूत ने सोमवार को जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला पंचायत में भाजपा के सदस्यों की संख्या अब 15 हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए अभी 16 सदस्यों की उसे और जरूरत होगी। इस मौके पर विधायक डीसी वर्मा, प्रशांत पटेल, सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार, अजय सक्सेना, अभय चौहान, संजय चौहान, निरंजन यदुवंशी, अंकित माहेश्वरी, रमेश कुर्मी आदि मौजूद रहे।

आज आएंगे जनपद प्रभारी

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद प्रभारी संतोष सिंह मंगलवार को पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे वह जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दावेदारों से मुलाकात कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed