फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MP Varun Gandhi shares on Twitter a clip of former PM Atal Bihari Vajpayee speech in support of farmers

कृषि कानून: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने फिर किया किसानों का समर्थन, शेयर किया पूर्व पीएम का वीडियो

Thu, 14 Oct 2021 02:22 PM IST
अनुराग सक्सेना डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 14 Oct 2021 02:22 PM IST
सार

पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने किसानों के समर्थन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार को एक संदेश दिया है।

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi shares on Twitter a clip of former PM Atal Bihari Vajpayee speech in support of farmers
varun gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का एक बार फिर समर्थन किया है। गुरुवार को उन्होंने किसानों के समर्थन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने इशारों-इशारों में बता दिया है कि सरकार किसानों के आंदोलन का दमन कर रही है और ऐसे में वे अपने फर्ज को ध्यान में रखते हुए किसानों के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को पोस्ट 41 सेकेंड के वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, एक बड़े दिल के नेता द्वारा कही गई बुद्धिमानी की बात। वीडियो तब का है जब अटल बिहारी वाजपेयी विपक्ष में थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में अटल बिहारी वाजपेयी किसी जनसभा में सरकार को चेतावनी देते हुए कहते हैं, ''मैं इन किसानों को डराने वाली सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं। हमें डराने की कोशिश ना करो। ये किसान डरने वाले नहीं हैं। हम किसानों के आंदोलन का उपयोग राजनीति के लिए नहीं करना चाहते हैं। हम उनकी जायज मांगों का समर्थन करते हैं। और अगर सरकार हमें डराने की कोशिश करती है, कानून का दुरुपयोग करती है या किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन की उपेक्षा करती है तो हम भी उनके समर्थन में उनके आंदोलन में शामिल हो जाएंगे।''
 

वरुण और भाजपा में जारी है रस्साकशी
वरुण गांधी और भाजपा में इशारों-इशारों में रस्साकशी चल रही है। वरुण गांधी लगातार किसानों के हक में आवाज बुलंद करते रहे हैं। चाहे गन्ना के समर्थन मूल्य को बढ़ाने की बात हो या किसानों के आंदोलन को आगे बढ़ाने की, वे आगे बढ़कर लगातार किसानों का समर्थन कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद भी उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि हिंसा के इन आरोपियों को तत्काल सजा मिलनी चाहिए।

बदल सकते हैं परिणाम
माना जा रहा है कि भाजपा पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर बयानबाजी करने के कारण उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी से भी हटा दिया गया। चर्चा तो इस बात तक की भी हो चुकी है कि वरुण गांधी और मेनका भाजपा छोड़ सकते हैं। हालांकि, भाजपा और वरुण गांधी दोनों ने ही इस बात को बेबुनियाद अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि वरुण गांधी, मेनका गांधी और भाजपा के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है और आने वाले दिनों में इसका कुछ अलग परिणाम दिखाई पड सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed