फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MP Varun Gandhi attended PM Narendra Modi virtual program in Pilibhit

Pilibhit News: पीएम मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद वरुण गांधी, तारीफ कर जताया आभार

Mon, 26 Feb 2024 04:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 04:44 PM IST
सार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 16.7 करोड़ रुपये की लागत से पीलीभीत रेलवे स्टेशन को संवारा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्टेशन पर होने वाले कार्यों का वर्जुअली शिलान्यास किया। स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद वरुण गांधी समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi attended PM Narendra Modi virtual program in Pilibhit
सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअली शिलान्यास किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर 16.7 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य कराए जाने हैं। स्टेशन पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद वरुण गांधी समेत भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत व रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेताओं ने सांसद वरुण गांधी का स्वागत किया।

विज्ञापन


सांसद वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। पीलीभीत स्टेशन पर विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए आभार जताया। सांसद ने कहा कि जिले के लिए मजबूत उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हमारा देश तेजी से तरक्की कर रहा है। पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया 18 ऐसे देश हैं, जिनके अध्यक्ष या प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति भारतीय मूल के हैं। हमारे देश में मेहनत, हिम्मत और प्रतिभा की कमी नहीं है। बस जरूरत है कि समाज के अंतिम व्यक्ति अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्टेशन पर कराए जाएंगे ये काम
- सर्कुलेटिंग परिसर का विस्तार किया जाएगा। यातायात की व्यवस्थाओं में सुधार होगा। स्टेशन परिसर में बागवानी और अन्य काम कराए जाएंगे।
- पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। तिपहिया वाहनों के लिए अलग लेन बनेगी। यात्रियों को भी अपने वाहन खड़े करने में सहूलियत मिलेगी।
- स्टेशन परिसर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। सौर पैनल व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
- यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक शौचालय और प्रतीक्षालय में काम कराए जाएंगे।
- स्टेशन के कार्यालयों की ऊंचाई स्तर को सुधारा जाएगा। जिससे कार्यालय, प्लेटफार्म की ऊंचाई के बराबर होंगे।
- जलापूर्ति के लिए 30 हजार लीटर क्षमता की टंकी और दो वाटर हाईड्रेंट भी बनाए जाएंगे।
- मोबाइल चार्जिंग की बेहतर व्यवस्था होगी। पैदल ओवरब्रिज व परिसर में जगह-जगह साइनेज व एलईडी स्क्रीन लगेंगी।
- प्लेटफार्म नंबर-एक पर फुट ओवरब्रिज के पास एक्सेलेटर सीढि़यां भी बनेंगी।

दिसंबर तक पूरा होगा काम
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के मुताबिक अमृत भारत योजना से कराया जाने वाला काम दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। काम पूरा होने पर पीलीभीत रेलवे स्टेशन नए लुक में नजर आएगा। इस संबंध में उन्होंने प्रस्तावित स्वरूप का चित्र भी जारी किया।

स्टेशन पर दिखेगी जिले की पहचान  'बांसुरी'
बांसुरी और टाइगर रिजर्व जिले की पहचान है। अमृत भारत योजना से संवारे जा रहे स्टेशन पर जिले की पहचान को स्थान मिलने के सवाल पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि स्टेशन पर बांसुरी के भित्तिचित्र लगाए जाएंगे। पूर्व में भी ऐसा किया गया था। इसके अलावा अन्य प्रमुख स्थानों से संबंधित चित्र व मॉडल को भी स्थान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed