फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MLA Slapped trending on social media Akhilesh Yadav taunt on BJP

सोशल मीडिया पर छाया थप्पड़ कांड: अखिलेश यादव ने लिखा- चुनावी धांधली भाजपा की रणनीति बन गई

Thu, 10 Oct 2024 01:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Oct 2024 01:48 PM IST
सार

लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर बुधवार को बवाल हो गया था। भाजपा विधायक योगेश वर्मा को जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने पुलिस के सामने ही थप्पड़ जड़ दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना दिनभर एक्स पर ट्रेंडिंग में रही। 

विज्ञापन
BJP MLA Slapped trending on social media Akhilesh Yadav taunt on BJP
थप्पड़ कांड पर अखिलेश यादव ने कसा तंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चुनाव के दौरान भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने की घटना सोशल मीडिया के जरिये पूरे देश में छाई रही। फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुपों में विधायक की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फेसबुक पर पोस्ट कर तंज कसा। 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि अन्याय हिंसा को जन्म देता है। आगे लिखा कि चुनावी धांधली भाजपा की रणनीति बन गई। सपा नेता शिवपाल यादव ने एक्स और फेसबुक पोस्ट में लिखा कि प्रदेश की स्थिति गंभीर, सत्ता पक्ष के विधायक भी सुरक्षित नहीं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी एक्स पर पोस्ट कर निंदा की है। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- Lakhimur kheri: क्यों भिड़ गए भाजपा के दो गुट... जानिए विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रबंध समिति के नामांकन के समय सदर विधायक योगेश वर्मा से मारपीट का वीडियो एक्स (ट्विटर) पर दिनभर वायरल होता रहा। एक्स के टॉप ट्रेंडिंग में योगेश वर्मा का नाम चौथे नंबर पर रहा। इसमें नौ हजार से अधिक पोस्ट किए गए हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को साझा किया है।

अवधेश सिंह का नाम भी करता रहा ट्रेंड 
विधायक को थप्पड़ मारने वाले अवधेश सिंह का नाम दिनभर ट्रेंड करता रहा। इन पोस्ट में अवधेश सिंह का नाम हाईलाइट किया गया है। बैंक चुनाव नाम की पोस्ट 24 वें नंबर पर है। 1800 से अधिक लोगों ने पोस्ट की है। इसमें तरह-तरह की बातें लिखी गई हैं। 

कई वर्षों से गुपचुप होने वाला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का चुनाव इस बार अखाड़ा बन गया। गाली-गलौज, मारपीट, हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप के तीर चले। नामांकन के समय हुए बवाल के बाद प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। बैंक के करीब साढ़े 12 हजार शेयर होल्डर हैं, जो अपने मत का प्रयोग करते हुए डेलीगेट और चेयरमैन चुनते हैं। 

बुधवार से नामांकन शुरू होने थे। 10 को नामांकन वापसी, 11 को अंतिम सूची का प्रकाशन और चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाना था। इस बार की चुनाव प्रक्रिया अधिसूचना के बाद से ही सुर्खियों में आ गई। मंगलवार को माहौल और गर्म हो गया। आखिरकार बुधवार को बवाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed