{"_id":"629fb1d57ada7106aa255092","slug":"bjp-minister-nephew-name-removed-from-fir-bareilly-news-bly487524059","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईप्रोफाइल मामले को ऐसे सुलटाया...सबसे पहले तहरीर से विधायक जी का भतीजा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईप्रोफाइल मामले को ऐसे सुलटाया...सबसे पहले तहरीर से विधायक जी का भतीजा हटवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सत्ताधारी नेता और ऊपर से मंत्री से जुड़ा मामला हो तो पुलिस से अलग से कुछ कहने की जरूरत नहीं है। पुलिस अपने आप ही जनप्रतिनिधियों का सम्मान बनाए रखती है। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर ओमेंद्र से मारपीट के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। इसमें उनसे पुलिस ने पहले तहरीर बदलवाई और अमित कुमार के आगे से मंत्री जी का भतीजा संबोधन हटवाया। साथ ही अज्ञात व्यक्ति का जिक्र भी हटवाया गया। मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस का मंत्री के भतीजे के प्रति प्रेम कम नहीं हो रहा है। उसके अपराध को जमानतीय बताकर शांति भंग में चालान करने से भी बचा जा रहा है।
शनिवार रात सवा बजे प्रेमनगर थाने में तैनात प्लाटून कमांडर होमगार्ड ओमेंद्र डेलापीर मंडी गेट के पास चाय पीने गए थे। एक कार में बैठे कुछ व्यक्तियों ने गाली देकर बुलाया। आरोप है कि कार में वन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. अरुण कुमार के भतीजे प्रेमनगर के गांधीनगर निवासी अमित कुमार समेत उसके साथी सुभाषनगर निवासी अंकित अग्निहोत्री और एक अज्ञात व्यक्ति बैठा हुआ था। प्लाटून कमांडर ने आरोप लगाया कि आरोपी नशे में थे। उन्होंने ड्यूटी के बारे में पूछा तो प्रेमनगर में ड्यूटी होने की बात पर अभद्रता की और हाथ मार दिया। इसके बाद तीनों ने कार से उतरकर होमगार्ड को आधे घंटे तक जमीन पर गिराकर पीटा। आरोप है कि वर्दी भी फाड़ दी थी। इस मामले में पीड़ित होमगार्ड की ओर से इज्जतनगर पुलिस को तहरीर दी गई। इसमें विधायक जी का भतीजा अमित कुमार, दूसरा आरोपी अंकित व एक अज्ञात लिखा था। होमगार्ड ओमेंद्र के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में उनसे थोड़ी देर बाद ही दूसरी तहरीर ली और विधायक जी का भतीजा और अज्ञात लिखा हुआ हटवा दिया। इससे विधायक का जिक्र तहरीर से खत्म होने से अमित कुमार सामान्य आरोपी जैसा हो गया और उसका तीसरा साथी भी बच गया जो अज्ञात के तौर पर था।
अभी तक नहीं हुआ है चालान, भतीजा फरार
इस मामले में पूछने पर इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि अमित कुमार का अभी चालान नहीं हुआ है और वह फरार है। उनसे जब पूछा गया कि क्या पुलिस ने तलाश में दबिश दी तो उन्होंने यह कहकर टालने की कोशिश की कि यह तो जमानतीय अपराध है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में वर्दी फाड़ने का जिक्र पर नहीं जोड़ी धारा
होमगार्ड ओमेंद्र से भले ही तहरीर बदलवाई हो लेकिन इज्जतनगर पुलिस को दी गई दूसरी तहरीर में भी वर्दी फाड़ने का जिक्र किया गया है। ऐसा होने पर लोक सेवक पर हमलावर होने की धारा रिपोर्ट में लगी होनी चाहिए थी जो नहीं लगाई गई है। इस मामले में पूछने पर पीड़ित ओमेंद्र ने कहा कि इंस्पेक्टर इज्जतनगर से उन्होंने इस बारे में कहा था। उन्होंने देखेंगे कहकर टाल दिया। ओमेंद्र बोले कि हम तो कमजोर लोग हैं, हमारी कोई नहीं सुनता है।
वर्दी फाड़ने का जिक्र तहरीर में नहीं होगा इसलिए धारा नहीं लगाई गई होगी। अगर तहरीर में वर्दी फाड़ने की बात लिखी गई है तो उसको दिखवाया जाएगा।- रोहित सिंह सजवाण एसएसपी