{"_id":"5a70bf7a4f1c1bf17b8b47a7","slug":"bjp-leader-slam-dm-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":" मोदी पर टिप्पणी करने वाले ‘देशद्रोही’ डीएम पर हो कड़ा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी पर टिप्पणी करने वाले ‘देशद्रोही’ डीएम पर हो कड़ा एक्शन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
DM Ragvendra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने डीएम की फेसबुक पोस्ट को देशद्रोह की श्रेणी का अपराध बताया। कहा, ऐसी टिप्पणी कोई देशद्रोही ही कर सकता है, आईएएस नहीं। डीएम के आईएमसी मुखिया तौकीर मियां से अच्छे संबंध हैं। वह काफी समय से सरकार को बदनाम करने की प्लानिंग कर रहे थे। इसकी जांच होनी चाहिए।
पप्पू भरतौल ने कहा कि डीएम ने बरेली में चार्ज लेने के बाद विकास का कोई काम नहीं कराया। प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने के बजाय वह फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सरकार के खिलाफ सिर्फ टिप्पणी करते रहे हैं। डीएम की विवादित टिप्पणी से हिंदू-मुस्लिम दंगा भड़क सकता था। विधायक ने कहा कि डीएम ने प्रधानमंत्री पर भी फेसबुक में अभद्र टिप्पणी की। इसके लिए उन्हें सरकार से माफी नहीं मिलेगी। उनके संबंध में मुख्यमंत्री जल्द ही निर्णय लेंगे। भाजपा विधायक ने कहा कि डीएम के पाकिस्तान कनेक्शन की भी जांच कराए जाने की जरूरत है।