फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader murder

भाजपा नेता की मौत का मामलाः तीन दिन पहले किया था एलान.. भुगतेंगे बमनपुरा के लोग

Tue, 12 May 2020 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP leader murder
बदायूं/उसावां। अहमद नगर रुखाड़ा और बुधुआ नगला के लोगों के बीच कोई बड़ा विवाद नहीं था लेकिन पुलिस की लापरवाही से ये छोटा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इसको लेकर तीन दिन से चिंगारी सुलग रही थी लेकिन थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को नहीं समझा। अगर उसी समय पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लिया होता तो शायद आज भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या नहीं होती।
विज्ञापन

इस विवाद की शुरुआत रविवार को हुई थी। अहमद नगर रुखाड़ा उर्फ बमनपुरा निवासी अनिल (33) पुत्र रामचंद्र शनिवार को उसावां की दुकान से मेंथा की फसल के लिए दवा और स्प्रे मशीन लाया था। रविवार को अनिल अपने खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था। उसी समय बुधुआ नगला के कल्यान यादव पुत्र रामनरायन यादव उसके खेत पर पहुंचे और स्प्रे मशीन मांगी। जिस पर अनिल ने कहा था कि वह छिड़काव कर लें, तभी मशीन दे देंगे लेकिन आरोप है कि कल्यान यादव ने दबंगई दिखाते हुए गाली गलौज कर दी। इससे दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसमें कल्यान यादव के चोटें आईं। इस पर कल्यान यादव ने अनिल समेत चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज करा दी थी। उस वक्त कल्यान यादव और उसके पक्ष के लोगों ने एलान किया था कि इधर से बमनपुरा का जो व्यक्ति गुजरेगा, वह अंजाम भुगतेगा। तब से बमनपुरा के लोग इस बात को पुलिस पर छोड़कर बेफिक्र हो गए। इसके बाद बुधुआ नगला के लोगों ने घटना को अंजाम देने की योजना बना ली। सोमवार को उन्होंने एक किसान को खेतों में दौड़ा दिया था। वह किसी तरह बच गया लेकिन मंगलवार को उनकी योजना कामयाब रही। उन्होंने भाजपा के मंडल अध्यक्ष की पीट-पीटकर हत्या कर दी। तो पूर्व बूथ अध्यक्ष को घायल कर दिया।
विज्ञापन

ससुराल में रह रहे थे मंडल अध्यक्ष
मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल मूल रूप से अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ईशापुर निवासी थे। अहमद नगर रुखाड़ा उर्फ बमनपुरा में उनकी ससुराल है। वह करीब दस साल पहले यहां आए थे। उनके चार बेटे और पांच बेटियां हैं। जिनमें तीन बच्चों की शादी हो गई है। गांव में वर्चस्व को देखते हुए भाजपा के पदाधिकारियों ने उन्हें अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला तीन दिन पुराना है। पहले कल्यान यादव ने इन लोगों के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कराई। मंगलवार को अनिल घायल अवस्था में थाने पहुंचा तो उसने कल्यान यादव पर मारपीट और चाकू मारने का आरोप लगाया। उसी समय कृष्णपाल भी गांव लौट रहे थे। लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed